एक्सप्लोरर

सपा से बढ़ रही राजा भैया की नजदीकी, इस बड़े नेता को किया माफ, वापस लिया केस

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था.

UP News: जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे को वापस ले लिया. राजनीतिक गलियारे में राजा भैया का यह कदम सपा से नजदीकी माना जा रहा है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने वर्ष 2019 के चुनाव में राजा भैया को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के समर्थक आक्रोशित हो गए थे. राजा भैया के कानूनी सलाहकार हनुमान प्रसाद पांडेय ने इंद्रजीत सरोज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दाखिल किया था.

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था. सोमवार को एमपी एमएल कोर्ट पहुंचे. उन्होंने पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के खिलाफ मानहानि का दायर वाद वापस ले लिया. 

विधायक के बेटे का किया था समर्थन
राजा भैया के आने की भनक लगते ही कचहरी परिसर में समर्थक भी जुट गए. राजा भैया ने न केवल मुकदमा वापस ले लिया है, बल्कि बीते लोकसभा चुनाव में भी राजा भैया के समर्थकों ने सपा प्रत्याशी और इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज का समर्थन किया था. चुनाव में पुष्पेंद्र सरोज ने एक लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी विनोद सरोज को शिकस्त दी थी. 

UP News: योगी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 27 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों के लिए हुआ ये फैसला

सियासी गलियारे में राजा भैया के इस कदम को समाजवादी पार्टी की नजदीकी के रूप में देखा जा रहा है. बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के सहयोगी दल अपना दल एस की प्रमुख अनुप्रिया पटेल के बयानों से राजा भैया काफी आहत बताए जा रहे थे. इस दौरान उनके समर्थकों ने एनडीए के प्रत्याशियों का विरोध किया था.
(मनोज त्रिपाठी की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget