एक्सप्लोरर

भंडारे के आयोजन पर रार, डीएम के आदेश पर राजा भैया के पिता समेत 11 लोग नजरबंद

प्रतापगढ़ में राजा भैया के पिता की जिद ने पुलिस प्रशासन के लिये मुसीबत खड़ी कर दी है. हालांकि जिलाधिकारी के निर्देश पर राजा उदय प्रताप को उनके घर पर ही नजर बंद किया गया है. इस पूरे मामले के पीछे हनुमान मंदिर पर होने वाला भंडारा बताया गया है.

प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ से बड़ी खबर है, जहां कुंडा विधायक राजा भैया के पिता व भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह को नजर बंद कर दिया गया है. राजा उदय प्रताप सिंह समेत 11 पर हाउस अरेस्ट की कार्रवाई डीएम के आदेश पर हुई है. राजा भैया के पिता आज शाम 5 बजे से कल रात नौ बजे तक अपने भदरी महल में नजर बंद रहेंगे. वहीं, हनुमान मंदिर पर भंडारे के कार्यक्रम को भी जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया है. जिसकी नोटिस भी पुलिस ने भदरी राजमहल में चस्पा कर दिया है. जबकी राजा उदय प्रताप सिंह ने मोहर्रम के दिन हनुमान मंदिर पर भंडारा करने की परमिशन देने की गुहार लगाई थी. वहीं, मोहर्रम के दसवीं के दिन राजा भैया के पिता हनुमान मंदिर पर भंडारा करने को लेकर फिर अड़े हैं, जिसके चलते जिला प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए हैं. राजा पिता के जिस हनुमान मंदिर पर भंडारा किया करते हैं, पास से ही मोहर्रम का जुलूस भी निकलता है, जिसके चलते इलाके का सौहार्द बिगड़ने के खतरा रहता है, जिसके चलते हनुमान मंदिर पर पूजा-पाठ और भंडारे की अनुमति जिला प्रशासन तीन सालों से नहीं दे रहा है.

बंदर की पुण्यतिथि पर भंडारे का होता है आयोजन

हनुमान मंदिर पर बंदर के मौत के बाद राजा उदय प्रताप सिंह बंदर की पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन होता है. इस हनुमान मंदिर पर मोहर्रम के दिन हनुमान पाठ और भंडारे का आयोजन होता है, लेकिन विगत तीन सालों से जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम पर रोक लगाते हुए राजा भैया के पिता और उनके समर्थकों को नजर बंद करते हुए भंडारा का आयोजन नहीं करने देता. मोहर्रम के दिन 2005 में बंदर की गोलीमार हत्या कर दी गयी थी, जिसके बाद से इलाके के लोग बंदर की पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन करते हैं. 2015 से राजा भैया के पिता ने मंदिर पर पूजा-पाठ को भव्य रूप दे दिया. दो समुदाय में टकराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने 2016 में इस आयोजन पर रोक लगा दी थी.

हाइकोर्ट से नहीं मिली राहत तो पहुंच गए सुप्रीम कोर्ट राजा !

भंडारे की अनुमति ना मिलने पर राजा उदय प्रताप ने 17 जनवरी 2020 को सुप्रीम कोर्ट में प्रत्यावेदन किया. 27 जनवरी 2020 को कोर्ट ने मामले को निस्तारित करते हुए जिला प्रशासन को निर्णय लेने का निर्देश दिया. 24 अगस्त 2020 को कोविड का हवाला देते हुए फिर जिलाधिकारी ने भंडारे पर रोक लगा दी, जिसको लेकर प्रशासन और राजा के बीच भंडारे को लेकर रार फिर से ठन गयी है.

क्या कहते है एसपी अनुराग आर्य

वहीं, प्रतापगढ़ एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि उदय प्रताप समेत 11 लोगों को हाउस अरेस्ट किया गया है. कोविड के चलते भंडारे और ताजिया जुलूस पर रोक लगाई गई है. शेख़पुर गांव भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें.

मेरठ के गोल्डन ब्वॉय सौरभ चौधरी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, माता-पिता बोले 'सारा जहां मिल गया'

कोरोना काल में छात्रसंघ चुनाव कराकर चर्चा में आया गोरक्षपीठ का ये कालेज, ऑनलाइन हुआ मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget