एक्सप्लोरर

Railway News: बाढ़ ने रेल के चक्कों पर भी लगाया ब्रेक, उत्तराखंड में बारिश का दिख रहा असर

गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे यात्री सुविधाओं के लिए सदैव तत्पर है. ऐसी स्थिति में उन्होंने लोगों से अपील की है कि जान को जोखिम में नहीं डालें.

UP News: उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से पूर्वोत्तर रेलवे के कई रेलवे खंड और रेलवे स्‍टेशनों के बीच ट्रैक पर पानी आने और कटान की वजह से रेल ट्रैक बाधित हो गया था. वहां पर रेलवे ट्रैक को सुचारू रूप से संचालित करने का कार्य पूरा कर दिया गया है. भारी बारिश और बाढ़ के बीच रेलवे प्रशासन की ओर से लोगों से खुद की सुरक्षा की भी अपील की जा रही है. रेलवे ने बाधित ट्रैक को बहाल करने के साथ ही अन्‍य बाधित ट्रैक को बहाल करने के लिए कार्य किया जा रहा है. सावन के महीने को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेन भी संचालित की है. 

गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे यात्री सुविधाओं के लिए सदैव तत्पर है. ऐसे में लोगों से अपील की जाती है कि वह बाढ़ के समय में अपनी जान को जोखिम में नहीं डालें. क्योंकि गांव के तालाब और नदी की गहराई में फर्क होता है. उन्होंने बताया कि सावन महीने को ध्यान में रखते हुए कई स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. उन्‍होंने बताया कि उत्तराखण्ड एवं तराई क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण लालकुंआ-काठगोदाम रेल खण्ड के लालकुंआ यार्ड एवं लालकुंआ-काशीपुर रेल खण्ड के बाजपुर यार्ड में जल जमाव, पीलीभीत-टनकपुर रेल खण्ड खटीमा बनबसा स्टेशनों के मध्य जल जमाव और कटान की वजह से बाधित यातायात को शुरू करने का प्रयास जारी है.

लालकुंआ-काशीपुर रेल लाइन पर यातायात बहाल
भोजीपुरा-पीलीभीत रेल खण्ड पीलीभीत-शाही स्टेशनों के मध्य, पीलीभीत-शाहजहाँपुर रेल खण्ड बिसलपुर-निगोही स्टेशनों के मध्य जल जमाव तथा पीलीभीत मैलानी रेल खण्ड माला-शाहगढ़ स्टेशनों के मध्य बीच (कटान) होने के कारण रेल यातायात बाधित हो गया. 8 जुलाई की रात्रि में टनकपुर एवं इसके आसपास के क्षेत्र में अप्रत्याशित रूप से 431 मिमी वर्षा होने, नानक सागर बांध से 39 हजार क्यूसेक, लाहौरिया बांध से 3000 क्यूसेक और शारदा नदी के बनबसा बांध से 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से पूरे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन गई है. वरिष्ठ रेल अधिकारियों की निगरानी में इन रेल खण्डों पर रेल संचलन बहाल करने के लिए पुनर्स्थापन कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. नदियों के जलस्तर पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है. लालकुंआ काठगोदाम रेल खण्ड 08 जुलाई को 16 बजे व लालकुंआ-काशीपुर रेल खण्ड 9 जुलाई को 06.30 बजे से संरक्षित रेल यातायात हेतु बहाल कर दिया गया है.

पीलीभीत-टनकपुर रेल खण्ड पर खटीमा बनबसा स्टेशनों के मध्य रेल कर्मचारियों के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप 10 जुलाई को 20.40 बजे से खटीमा बनबसा रेल खंड पर ट्रेनों का संचलन बहाल कर दिया गया है. पहली गाड़ी 05392 टनकपुर-पीलीभीत अनारक्षित विशेष गाड़ी का 11 जुलाई से प्रारम्भ कर दिया गया. पीलीभीत-भोपतपुर रेल खंड पर भी पुनर्स्थापन कार्य पूरा कर ट्रेनों का संचलन बहाल कर दिया गया है और आज से इस खण्ड पर ट्रेनों का संचलन प्रारम्भ कर दिया गया है.

आचार संहिता उल्लंघन मामले में राहत मिलने पर रठौंडा मंदिर पहुंचीं जया प्रदा, भगवान का किया धन्यवाद

भोजीपुरा-पीलीभीत रेलवे सेक्शन पुनर्स्‍थापन का प्रयास जारी
भोजीपुरा-पीलीभीत रेल खण्ड पर शाही के पास देवहा नदी में आई बाढ़ के कारण बीच (कटान) हो गई. जिससे निपटने के लिए रेल प्रशासन ने अपने अनुभवी इंजीनियरों की निगरानी में पुनर्स्थापन कार्य चल रहा है. यहां पर लगभग 65 श्रमिक कार्य कर रहे हैं, जो एक मैटेरियल ट्रॉली द्वारा लाए गए लगभग 37 घन मीटर बोल्डर को साइट पर लगा रहे हैं. बोल्डर एवं सिण्डर लाने का कार्य चल रहा है. रेलवे द्वारा रात-दिन पुनर्स्थापन कार्य किया जा रहा है.

माला-शाहगढ़ स्टेशनों के मध्य पुलिया संख्या- 305 के पुनर्स्थापन हेतु इंजीनियरिंग विशेषज्ञों की निगरानी में लगभग 90 श्रमिक अथक परिश्रम कर रहे है, यहाँ पर 04 वैगनों में लगभग 64.4 घन मीटर बोल्डर लाए गए. 3 मटेरियल ट्राली की मदद से बोल्डर एवं 4 वैगन में लाए गए. सिंडर यहाँ बीच (कटान) साइट पर एकत्र कर लिए गए हैं. इन श्रमिकों की मदद से बोल्डर को ब्रीच (कटान) स्थल पर लगाया जा रहा है. अतिरिक्त बोल्डर लाने का कार्य किया जा रहा है, यहाँ आरएच गर्डर लाने का कार्य किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

वीडियोज

Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget