एक्सप्लोरर

आचार संहिता उल्लंघन मामले में राहत मिलने पर रठौंडा मंदिर पहुंचीं जया प्रदा, भगवान का किया धन्यवाद

Jaya Prada Visit Rampur: रामपुर से पूर्व सांसद जयप्रदा को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में दोषमुक्त कर दिया है, जिससे वह खुश होकर आज रामपुर के रठौंडा मंदिर पहुंचीं.

Jaya Prada Latest News: फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा ने आज ऐतिहासिक रठौंडा शिव मंदिर जाकर भगवान का धन्यवाद किया. आचार संहिता उल्लंघन मामले में जयाप्रदा को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट कल (11 जुलाई) को बरी किया था, जिसको लेकर आज जयप्रदा ने रामपुर के ऐतिहासिक रठौंडा शिव मंदिर पहुंची, जहां पर उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की.

मीडिया से बात करते हुए जयाप्रदा ने कहा कि कल अदालत से मुझे राहत मिली थी, उसके लिए मैं भगवान का धन्यवाद करने आई हूं. राजनीति पर पूछे गए सवाल पर जयाप्रदा ने कहा बीजेपी के जो शीर्ष नेता गण हैं, उनसे पूछ लेना और आजम खान पर चुटकी लेते हुए जयाप्रदा ने कहा वह तो अभी जेल में हैं उनके बारे में क्या बोला जाए.

रठौंडा शिव मंदिर में जरूर पूजा करने पहुंची हैं जयाप्रदा

जयाप्रदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा जब भी मैं रामपुर आती हूं रठौंडा शिव मंदिर जरूर आती हूं और अभी यहां पर पूजा भी किया है और बहुत अच्छा महसूस हो रहा है, क्योंकि कल अदालत से मुझे जो राहत मिली है उसके लिए मैं भगवान से धन्यवाद कहने के लिए आई हूं.

जयाप्रदा ने किया लोगों का धन्यवाद 

जयाप्रदा ने कहा कि जब भी मैं यहां आती हूं लोगों का प्यार और सम्मान मुझे हमेशा मिलता है. तो मैं रामपुर की सारी जनता को धन्यवाद कहना चाहती हूं. मैं हर भगवान को मानती हूं. खास तौर से रौंदा जब मैं पहली बार कैंडिडेट के रूप में यहां आई थी, तो पहले जो मंदिर है यहीं से मुझे विजय प्राप्त हुआ तो वह मेरे दिल में है और हमेशा वो आस्था है.

जयाप्रदा के खिलाफ कैमरे थाने दर्ज हुआ था मुकदमा 

यह पूछे जाने पर जैसे कि आजम खान आपको लेकर काफी चर्चा में रहे हैं तो क्या मानती हैं? इस पर जयप्रदा ने कहा कि वह तो अभी जेल में हैं उनके बारे में क्या बोला जाए. बता दें कि जयाप्रदा पर साल 2019 में कैमरे थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था. रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. इस मामले में कल कोर्ट की तरफ से फैसला और जयाप्रदा को बड़ी राहत मिली थी. 

(रामपुर से सुरेश दिवाकर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 'हाथरस में मृतकों के बच्चों को स्कॉलरशिप', समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget