रेलवे में नौकरी करने के लिए सुनहरा मौका, 10वीं पास छात्र कर सकेंगे आवेदन
रेलवे में नौकरी करने के लिए सुनहरा मौका है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए 10वीं पास छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। रेलवे में नौकरियों के लिए लगातार आवेदन मंगाए जा रहे हैं। रेलवे में नौकरी करने का सुनहरा मौका एक बार फिर आपके लिए आया है। दरअसल, रेलवे की व्हील फैक्ट्री नेक अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली हैं। ये भर्ती कुल 192 पदों पर होंगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर है। चयनित होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट 16 दिसंबर 2019 को जारी कर दी जाएगी। चयन के बाद उम्मीदवारों की ट्रेनिंग भी होगी जो 2 जनवरी 2020 से शुरू होगी।
पद का नाम अप्रेंटिस
कुल पदों की संख्या 192
आयु सीमा अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
योग्यता 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन
स्टाइपेंड उम्मीदवारों को 11 से 12 हजार के बीच स्टाइपेंड मिलेगा।
कैसे करें आवेदन? सबसे पहले एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म को भरने के बाद उसे नीचे दिए पते पर भेजें। The Senior Personnel Officer, Personnel Department, Rail Wheel Factory, Yelahanka, Bangalore- 560064























