एक्सप्लोरर

अब रेलवे स्टेशन पर बनेगा वोटर, आधार और पैन कार्ड, बिल भी भर सकेंगे, बनारस-प्रयागराज में शुरू हो चुकी है सुविधा

रेलवे के अनुसार पायलट आधार पर यूपी के वाराणसी रेलवे स्टेशन और प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर दो कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पहले ही संचालित किए जा चुके हैं. इन कियोस्क को 'रेलवायर साथी' नाम दिया गया है.

Indian Railway: देश के लगभग 200 रेलवे स्टेशनों पर रेलटेल कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) कियोस्क का संचालन करेगा. ये रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा है. रेलवे के अनुसार पायलट आधार पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी रेलवे स्टेशन और प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर दो कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पहले ही संचालित किए जा चुके हैं. इन कियोस्क को 'रेलवायर साथी' नाम दिया गया है. 'कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में यात्रा टिकट (ट्रेन, हवाई, बस आदि) की बुकिंग, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल भुगतान, पैन कार्ड, आयकर, बैंकिंग, बीमा आदि सेवाएं शामिल हैं.

यह योजना सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी में संचालित की गई है. ये कियोस्क कॉमन सर्विस सेंटर के ग्राम स्तरीय उद्यमियों (वीएलई) द्वारा संचालित किए जाएंगे. इस पहल के तहत रेल मंत्रालय के एक सार्वजनिक उपक्रम, रेलटेल ने पूरे भारत में रेलवे स्टेशनों पर कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) कियोस्क (स्टॉल) संचालित करने की एक योजना प्रारंभ की है. इस प्रयास से रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाले लोगों को स्टेशन पर ही 'कॉमन सर्विस सेंटर सेवाओं द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने में सहायता मिलेगी.

वाराणसी और प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर किया गया है चालू

यह योजना 'सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड' (सीएससी-एसपीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के साथ साझेदारी में संचालित की गई है. इन कियोस्कों का संचालन ग्राम स्तरीय उद्यमियों द्वारा किया जाएगा. इन कियोस्क का नाम 'रेलवायर साथी कियोस्क' रखा गया है. सबसे पहले, उत्तर प्रदेश के वाराणसी रेलवे स्टेशन और प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर रेलवॉयर साथी कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क को पायलट आधार पर चालू किया गया है.

इसी तरह के कियोस्क लगभग 200 रेलवे स्टेशनों पर चरणवार संचालित किए जाएंगे. इनमें से 44 दक्षिण मध्य रेलवे में, 20 पूर्वोत्तर सीमा रेलवे में, 13 पूर्व मध्य रेलवे में, 15 पश्चिम रेलवे में, 25 उत्तर रेलवे में, 12 पश्चिम मध्य रेलवे में, 13 पूर्वी तट रेलवे में और 56 पूर्वोत्तर रेलवे में हैं. रेलटेल ने 6090 स्टेशनों पर जिनमें से 5000 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं सार्वजनिक वाई-फाई ('रेलवायर'ब्रांड नाम के अंतर्गत) उपलब्ध कराया है, जो विश्व के सबसे बड़े एकीकृत वाई-फाई नेटवर्कों में से एक है. स्टेशनों पर इस मौजूदा अवसंरचना का उपयोग करते हुए, रेलटेल, 'कॉमन सर्विस सेंटर के साथ साझेदारी में, ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड सेवाएं देने की योजना बना रही है जो डिजिटल डिवाइड को पाटने और डिजिटल इंडिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा करने की दिशा में अग्रसर होगी.

ग्रामीण रेलवे स्टेशनों पर भी लाए जाएंगे इन डिजिटल सेवाओं को

इस सम्बंध में रेलटेल के सीएमडी पुनीत चावला ने कहा 'ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अक्सर अवसंरचना और संसाधनों की कमी के साथ-साथ इंटरनेट का उपयोग करने की जानकारी के अभाव के कारण विभिन्न ई-गवर्नेंस सेवाओं का लाभ उठाने या डिजिटलाइजेशन की सुविधाओं को प्राप्त करने में कठिनाई होती है. ये रेलवॉयर साथी कियोस्क ग्रामीण आबादी की सहायता के लिए ग्रामीण रेलवे स्टेशनों पर इन आवश्यक डिजिटल सेवाओं को लाएंगे.'

रेलटेल के साथ साझेदारी के बारे में बात करते हुए सीएससी-एसपीवी प्रबंध निदेशक डॉ. दिनेश कुमार त्यागी ने कहा कि दूरदराज के गांवों में कनेक्टिविटी के अभाव के कारण ग्रामीण भारत में डिजिटल सेवाओं की पहुंच अक्सर बाधित होती है. रेलवे स्टेशनों पर रेलटेल के वाई-फाई और कियोस्क इंफ्रास्ट्रक्च र की उपलब्धता से, हमारे ग्राम स्तरीय उद्यमी हमारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में सक्षम हो सकेंगे.

ये भी पढ़ें-

यूपी के संभल में असदुद्दीन ओवैसी का विवादित बयान, सपा नेताओं को बताया 'दलाल' और सर्टिफाइड...

उत्तर प्रदेश सरकार ने Covid-19 टेस्ट और CT स्कैन की कीमत तय की, जानिए- टेस्ट कराने पर कितने रुपये देने होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात
कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget