एक्सप्लोरर

Rail Coach Restaurant: गोरखपुर में खुलने जा रहा रेल कोच रेस्टोरेंट, स्वाद और सेल्फी का मिलेगा आनंद

पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे राजस्‍व में बढ़ोत्‍तरी के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है. लखनऊ मंडल ने रेल कोच रेस्‍टोरेंट के लिए निविदा निकाली थी.

Rail Coach Restaurant: यात्रियों और पर्यटकों को अब दुनिया के सबसे लंबे प्‍लेटफार्म पर उतरने के साथ ही अनोखे रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजनों का आनंद मिल सकेगा. पूर्वोत्‍तर रेलवे ने गोरखपुर जंक्शन पर कोच रेस्टोरेंट खोलने की कवायद शुरू कर दी है. रेलवे के खराब हो चुके कोच (बोगियों) को रेस्‍टोरेंट का रूप देकर गोरखपुर रेलवे स्टेशन परिसर में रेस्‍टोरेंट स्थापित किया जाएगा. दोस्‍तों और परिवार के साथ कोच रेस्‍टोरेंट में बैठकर स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजन का स्‍वाद चखना और सेल्फी लेने का अलग ही आनंद होगा.

अनोखे रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजनों के स्वाद को बनाएं यादगार

गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित रेल म्‍यूजियम में कोच रेस्‍टोरेंट काफी साल से संचालित हो रहा है. रेल म्‍यूजियम में आने वाले लोगों के लिए कोच रेस्‍टोरेंट हर बार याद को संजोने जैसा होता है. कोच रेस्टोरेंट बच्‍चों के लिए भी पसंदीदा जगह है. ट्रेन में बैठने की फीलिंग जैसा अनुभव करने के लिए बच्चे हर संडे को आना चाहते हैं. विकास सिंह परिवार और बच्चों के साथ अक्‍सर स्‍वादिष्टि व्‍यंजनों का लुत्‍फ उठाने के लिए आते हैं. उनका कहना है कि बच्‍चों को काफी अच्‍छा लगता है. विकास की भाभी ज्‍योति सिंह भी कई बार आ चुकी है.

UP News: नसबंदी से कंट्रोल की जाएगी कुत्तों की आबादी, लखनऊ में बनेगा एक और पशु जनसंख्या नियंत्रण केंद्र

गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन परिसर में खोला जा रहा कोच रेस्टोरेंट

अब रेलवे स्‍टेशन पर भी कोच रेस्‍टोरेंट यात्रियों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा. पहली बार आनेवाली विकास की पत्‍नी नीलम सिंह ने आकर काफी अच्‍छा महसूस किया. स्‍थानीय निवासी चंदन दुबे भी कई साल से बच्‍चों को लेकर आ रहे हैं. गोरखपुर में पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे राजस्‍व में बढ़ोत्‍तरी के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है. लखनऊ मंडल ने रेल कोच रेस्‍टोरेंट के लिए निविदा निकाली थी. गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन, गोमतीनगर रेलवे स्‍टेशन और सिधौली रेलवे स्‍टेशन के लिए एजेंसी को हरी झंडी दे दी गई है. एजेंसी के माध्‍यम से रेल कोच रेस्‍टोरेंट खोला जा रहा है. रेल म्‍यूजियम में अभी कोच रेस्‍टोरेंट चल रहा है. गोरखपुर का रेल म्‍यूजिम ऐतिहासिक है. 

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में शिवसेना मजबूत करेगी संगठन, 30 जिलों में घोषित किए नए जिलाध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget