एक्सप्लोरर

रायबरेली: जमीन विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पीड़ित पक्ष का आरोप-पुलिस दबंगों के साथ

रायबरेली के ऊंचाहार इलाके में जमीन के पुराने विवाद में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ. इस दौरान जमकर ईंच पत्थर चले. पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते उन्हें ही जेल में डाल दिया है

रायबरेली. सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मारपीट, छिनैती व हत्या जैसे अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस निरंकुश होकर अपनी ही धुन में व्यस्त है। ऊंचाहार पुलिस का भी एक ऐसा ही कारनामा सामने आया है। यहां जमीनी विवाद में खूब लाठियां चटकी। उसके बाद पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की बजाय उसको ही लॉकअप में डाल दिया।

जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट हुई जिसमें पत्थर तो चलते दिखाई ही दिए, लाठियां भी खूब चटकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की एक नहीं सुनी। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में रामेश्वर व शिव कुमार के बीच काफी दिन से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिस का बंटवारा ग्राम प्रधान व अन्य संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में भी हो चुका है। बंटवारे के समय तो दोनों पक्ष पंचायत का फैसला मान जाते हैं लेकिन जैसे ही उस पर कब्जा करने की बात आती है दोबारा फिर लड़ाई झगड़ा शुरू हो जाता है। ऐसा ही वाकया इस बार भी घटित हुआ।

शिवकुमार ने अपनी नापी हुई जमीन में निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया जिसको देखकर रामेश्वर व उनके अन्य सहयोगियों ने मारपीट शुरू कर दी और देखते ही देखते हिंसक संघर्ष शुरू हो गया।

ईंट पत्थर के साथ चटकी लाठियां

झगड़े में लाठियां, ईंट-पत्थर खूब चले। लड़ाई इतनी बढ़ गयी कि दबंगों ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। महिलाओं के साथ भी जबरदस्त मारपीट हुई। रामेश्वर के पक्ष के लोगों ने शिवकुमार ,उनकी पत्नी, बहन आदि को जमकर मारा पीटा। इस दौरान उनको गहरी चोटें भी आईं। मामला काफी बढ़ता देख ग्रामीणों ने किसी तरह से बीच बचाव तो किया लेकिन तब तक शिव कुमार आदि घायल हो चुके थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया । वहीं सूचना पर डायल 112 भी मौके पर पहुंच गई और घायलों के साथ अस्पताल पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद ऊंचाहार सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने मामले को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

पीड़ित को ही डाल दिया लॉकअप में

ऊंचाहार पुलिस के कारनामे क्षेत्र में चर्चा के विषय बने हैं। घटना के बाद घायल शिव कुमार का भाई तहरीर लेकर थाने पहुंचा ऊंचाहार पुलिस ने पीड़ित को ही भला-बुरा कहकर लॉकअप में डाल दिया । शिव कुमार का भाई पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कि साहब हमें छोड़ दीजिए हमारा भाई अस्पताल में अकेले पड़ा है। लेकिन ऊंचाहार पुलिस ने पीड़ित की एक नहीं सुनी। पीड़ित शिवकुमार, रेखा आशा सभी ने पुलिस से न्याय ना मिलने की बात कही । पीड़ित इलाज करा कर अपने घर तो आ गए हैं लेकिन दबंगों व पुलिस की तरफ से पीड़ित को ही दबाने की अभी भी कोशिश जारी है। दबंग खुलेआम घूम रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेशनल चेंजमेकर्स मीट 2026' में यूपी का डंका, अनूपशहर MLA संजय शर्मा सम्मानित
'नेशनल चेंजमेकर्स मीट 2026' में यूपी का डंका, अनूपशहर MLA संजय शर्मा सम्मानित
आगरा: CEC के आवास पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद हुआ शुद्धिकरण, माता-पिता ने क्या कहा?
आगरा: CEC के आवास पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद हुआ शुद्धिकरण, माता-पिता ने क्या कहा?
PM मोदी के जन्मस्थान वडनगर से काशी पहुंची बाइक यात्रा, कल होगा समापन
PM मोदी के जन्मस्थान वडनगर से काशी पहुंची बाइक यात्रा, कल होगा समापन
PM आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर
PM आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget