एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi ने लगाया आरक्षण प्रक्रिया में खिलवाड़ का आरोप, कहा- 'पिछड़ो-दलितों का हक छीन लिया'

BJNY in UP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी सरकार पर आरक्षण में खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पिछड़े और दलितों से उनका हक़ छीना जा रहा है.

Rahul Gandhi News: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितता से जुड़े विषय को लेकर बुधवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि राज्य में आरक्षण की प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ हो रहा है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि ‘‘शिक्षक भर्ती घोटाला’’ भाजपा की आरक्षण विरोधी मानसिकता का सबूत है.

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश का 69,000 शिक्षकों की भर्ती से जुड़ा घोटाला भाजपा की आरक्षण विरोधी मानसिकता का सबूत है. बेसिक शिक्षा नियमावली, 1981 और आरक्षण नियमावली, 1994 को ताक पर रख कर भाजपा सरकार ने दलितों और पिछड़ों का हक़ उनसे छीन लिया.’’

राहुल गांधी ने उठाया आरक्षण का मुद्दा

राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान युवाओं से मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि उनसे मिले पीड़ित अभ्यर्थियों ने इस मामले की जानकारी दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह अनियमितता लगभग 19 हज़ार पदों से जुड़ी है और मूल सूची न बनाना इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को संदेह के घेरे में लाता है. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के बाद जिन 6,800 अभ्यर्थियों की सूची निकाली गई, वह भी दो वर्षों से नियुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि आरक्षण प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ एक गंभीर विषय है.

पेपर लीक मामले को लेकर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे इन युवाओं को मेरा समर्थन है, इस पूरे मामले की जांच हो और इन्हें न्याय मिले.’’ इस बीच, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पेपर लीक के विषय को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘उत्तरप्रदेश में लगातार पेपर लीक होना एक ख़तरनाक चलन है. यह वसूली का नया तरीक़ा है. सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों युवाओं से फ़ार्म भरवाए जाते हैं उसके बाद पेपर लीक करवा दिया जाता है.’’

जयराम रमेश ने कहा, पेपर लीक होने से न सिर्फ़ युवाओं का पैसा बर्बाद होता है बल्कि उनका मनोबल भी टूटता है तथा कई युवाओं की परीक्षा में शामिल होने की उम्र निकल जाती है. रमेश ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान पेपर लीक का मुद्दा लगातार उठा रहे हैं. यह लूट बंद होनी चाहिए. सभी परीक्षाएं फिर से आयोजित होनी चाहिए और उनमें शामिल होने वालों की उम्र सीमा भी बढ़ाई जानी चाहिए.’’

UP Politics: कांग्रेस या सपा किसके कोट से चंद्रशेखर आजाद लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? अखिलेश यादव के करीबी का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget