एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का आवास घेरने की तैयारी में BJP, अलग-अलग जिलों में 24 सितंबर तक प्रदर्शन

UP News: राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयानों पर बीजेपी ने हमला बोला है. बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के बयानों की आलोचना की है. 26 सितंबर को बीजेपी राहुल गांधी के आवास का घेराव करेगी.

UP News: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की ओर से अमेरिका में दिए जा रहे बयानों पर बीजेपी का हमला जारी है. पार्टी की तरफ से कई बड़े नेता राहुल के बयानों की आलोचना कर चुके हैं. अब भाजपा 26 सितंबर को दिल्ली में उनका आवास घेरने की तैयारी कर रही है. इसके लिए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा यूपी-दिल्ली बॉर्डर गाजियाबाद से राहुल गांधी के आवास तक रोष मार्च निकालेगा. वहीं इससे पहले भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ 20 से 24 सितंबर के बीच यूपी के अलग-अलग जिलों में धरना प्रदर्शन करेंगे. 

राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने गुरुवार(19 सितंबर) को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आरक्षण विरोधी रही है. राहुल गांधी के बयान की मैं निंदा करता हूं और उनसे कहना चाहता हूं कि देश में अब उनकी दादागिरी नहीं चलेगी. उनको पिछड़ों का आगे बढ़ना पसंद नहीं है,इसलिए उन्होंने विदेश की धरती पर आरक्षण का विरोध किया है. उनका दिया गया बयान देश के 85 प्रतिशत पिछड़े व दलितों का अपमान है.

क्या कहा था राहुल गांधी ने विदेश में
राहुल गांधी ने अमेरिका के दौरे पर मंगलवार को जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में छात्रों से बात की थी. इस दौरान जब उनसे पूछा गया था कि भारत में आरक्षण कब तक जारी रहेगा. इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी, जब सही समय होगा, जोकि अभी नहीं है. राहुल ने कहा था, 'जब आप वित्तीय आंकड़ों को देखते हैं, तो आदिवासियों को 100 रुपये में से 10 पैसे मिलते हैं, दलितों को 100 रुपये में से 5 रुपये मिलते हैं और ओबीसी को भी लगभग इतनी ही रकम मिलती है. 

असलियत यह है कि उन्हें भागीदारी नहीं मिल रही है. भारत के हर एक बिजनेस लीडर की सूची देखें. मुझे आदिवासी, दलित का नाम दिखाएं. मुझे ओबीसी का नाम दिखाएं. मुझे लगता है कि शीर्ष 200 में से एक ओबीसी है. वे भारत के 50 प्रतिशत हैं, लेकिन हम इस बीमारी का इलाज नहीं कर रहे हैं. हालांकि अब, आरक्षण एकमात्र साधन नहीं है. अन्य साधन भी हैं.

ये भी पढ़ें: Gonda Crime News: प्रेमिका के परिजनों ने ईट से कूचकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, चार दिन बाद मिला शव, 3 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget