एक्सप्लोरर

Gonda Crime News: प्रेमिका के परिजनों ने ईट से कूचकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, चार दिन बाद मिला शव, 3 गिरफ्तार

UP News: गोंडा में प्रेम प्रसंग के चलते संदीप कनोजिया की हत्या कर दी गई. पुलिस ने तीन आरोपियों, प्रेमिका संजू और उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया. हत्या का कारण संदीप द्वारा संजू को ब्लैकमेल करना था.

Gonda Crime News: गोंडा से प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है, पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.19 वर्षीय संदीप कनोजिया संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब था और चार दिन बाद उसका सड़ा हुआ शव जब गन्ने के खेत में मिला था. पिता की लिखित तहरीर के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने 19 वर्षीय संदीप कनौजिया की प्रेमिका संजू और उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया.

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि संदीप कनोजिया और संजू का प्रेम प्रसंग चल रहा था.14 सितंबर की रात संदीप ने संजू को मिलने के लिए बुलाया था और संजू अपने घर से संदीप से मिलने के लिए आई थी उसी के पीछे उसके प्रेमिका संजू मां-बाप आ गए और पीछे से प्रेमी संदीप के सिर पर ईट से हमला कर दिया और हमला करने के बाद हत्या कर शव को गन्ने में छोड़कर चले गए थे जब शव से दुर्गंध आने लगी तो लोगों की जानकारी हुई उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.

तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मृतक के पिता रामबहोर पुत्र स्व० बदली की लिखित तहरीर पर थाना छपिया में नामजद आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया. आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीमों का गठन किया गया. थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मृतक का टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. 

पुलिस पूछताछ में क्या बोले आरोपी
पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा बताया गया की संदीप कुमार (मृतक) व संजू मौर्या के मध्य प्रेम प्रसंग था और मृतक पिछले कुछ दिनों से संजू को ब्लैकमेल करने लगा था .यह बात संजू ने अपने माता-पिता को बतायी और तीनों ने मिलकर संदीप को ठिकाने लगाने की योजना बनायी .दिनांक 14 सितंबर की रात्रि संदीप ने संजू मौर्या को फोन कर मिलने हेतु उसको घर से बाहर बुलाया .संजू संदीप से मिलने चली गयी, पीछे से संजू के माता-पिता भी आ गए और संदीप के ऊपर ईट से वार कर उसकी हत्या कर दी और लाश को नजदीक ही गन्ने के खेत में फेंक दिया.

क्या बोले अपर पुलिस अधीक्षक
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज रावत ने बताया कि दिनांक 18 दिसंबर को ग्राम भोपतपुर थाना छपिया निवासी रामबहोर द्वारा थाना छपिया पुलिस को सूचना दी गई. उसके पुत्र संदीप कुमार कनौजिया की हत्या कर उसके लाश को गाने के खेत में फेंक दिया गया है. इस सूचना पर तत्काल स्थानीय थाना पुलिस और उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. शव  के पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. मौके पर डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई है.

वादी की लिखित तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में उपयोग पंजीकृत किया गया. आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीमों का गठन किया गया. इसी क्रम में आज दिनांक 19 सितंबर को तीन हत्या आरोपी लल्लन संजू मौर्य एवं विमला देवी को गिरफ्तार कार्यालय के समक्ष पेश किया जा रहा है. प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Sambhal Crime: संभल में मां और भाई के साथ घर जा रही रेप पीड़िता की हत्या, बदमाशों ने बाल खींचकर मारी गोली

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget