एक्सप्लोरर

UP Politics: सदस्यता रद्द होने के बाद क्या करें राहुल गांधी? केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने दी ये सलाह

UP Politics: संजीव बालियान ने कहा कि "सदस्यता हमारी भी गई थी, लेकिन राहुल गांधी से किसी ने सवाल नहीं पूछा. हमने भी उसे स्वीकार किया था. कोर्ट का मामला है तो उन्हें भी स्वीकार करना चाहिए.''

Rahul Gandhi Disqualified: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा (Lok Sabha) सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस (Congress) बुरी तरह भड़की हुई है, वहीं विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा रहा है, जिसके बाद इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है. इस बीच अब केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने राहुल गांधी को लेकर कटाक्ष किया है. संजीव बालियान ने राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर कहा कि अब उन्हें घर में रहकर आराम करना चाहिए. 

संजीव बालियान ने कहा कि "सदस्यता हमारी भी गई थी, लेकिन राहुल गांधी से किसी ने सवाल नहीं पूछा. हमने भी उसे स्वीकार किया था. कोर्ट का मामला है तो उन्हें भी स्वीकार करना चाहिए. शालीनता के साथ हमने किसी पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं किया था. खतौली विधानसभा में हमारे विधायक जी की सदस्यता गई थी हमने उस कोर्ट के फैसले को स्वीकार किया था. अब 2 साल की सजा हमारे विधायक जी को हुई थी अब वह भी घर हैं तो राहुल जी भी घर पर रहें और क्या कर सकते हैं. उन्हें अब घर पर रहकर आराम करना चाहिए."

खतौली में सुनी पीएम मोदी के 'मन की बात'

दरअसल, संजीव बालियान रविवार को मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा पहुंचे थे, जहां वो विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर चर्चा कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि देखिए आज माननीय प्रधानमंत्री जी की मन की बात का कार्यक्रम हुआ. पार्टी की तरफ से आज मेरी ड्यूटी खतौली नगर में लगाई गई थी. खतौली के नागरिकों व पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री जी की मन की बात को सुना. प्रधानमंत्री जी हमेशा मन की बात में ऐसे मुद्दे उठाते हैं जो देश के लिए बहुत बड़ी आवश्यकता है. 

संजीव बालियान ने कहा कि पीएम मोदी ने आज ऑर्गन डोनेशन पर बात रखी है. कितने लोगों ने जीवनदान दिया है, अधिकतर जिन से समाज को प्रेरणा मिलती है उनको मन की बात में प्रधानमंत्री जी उठाते हैं.

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: क्या है वो मामला जिसके चलते साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा अतीक अहमद? कितनी हो सकती है सजा

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget