एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने क्यों चुना रायबरेली? कांग्रेस नेता ने बताया 'सच', यूपी में BJP की बढ़ेगी टेंशन!

Congress नेता Rahul Gandhi ने रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद रहने का फैसला किया. इस फैसले के पीछे की प्लानिंग कांग्रेस नेता ने शेयर की है.

Rahul Gandhi news: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद रहने का फैसला किया है. लोकसभा चुनाव 2024 में वह केरल और वायनाड से सांसद चुने गए थे. अब कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी के फैसले की क्रोनोलॉजी समझाते हुए दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किल बढ़ जाएगी.

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- दो आँखें, दो परिवारों, दो भाई बहनों में से एक को चुनना बड़ा मुश्किल और चुनौती भरा निर्णय होता है. राहुल के सामने रायबरेली और वायनाड को लेकर कुछ ऐसी ही दुविधा थी.

सुप्रिया ने लिखा- लेकिन जैसा उन्होंने वायनाड के लोगों से वादा किया था कि ‘मेरे निर्णय से दोनों जगह के लोग खुश होंगे’, तो  वायनाड परिवार का प्रतिनिधित्व अब प्रियंका गांधी करेंगी.  एक परिवार किसी परिवार के सदस्य के हवाले ही किया जा सकता है. प्रियंका का लोगों के लिए अपार स्नेह और और उनकी नेतृत्व क्षमता से कौन वाक़िफ़ नहीं है! 

उन्होंने लिखा- अकेले दम पर उन्होंने पूरे चुनाव प्रचार में नरेंद्र मोदी को बार बार चुप करा दिया था. फिर चाहे वो मंगलसूत्र हो या भैंस ले लेने जैसी बेसिर पैर की बात या फिर मुजरा जैसे अभद्र शब्द - पूरी शालीनता से, गरिमा से उन्होंने मोदी की रची गढ़ी छवि को बेरंग कर दिया 

कांग्रेस प्रवक्ता ने लिखा- मैंने उन्हें लड़ते हुए देखा है. बेहद मेहनती हैं, निर्भीक हैं, सच और किसी के हक़ के लिए भिड़ जाती हैं, लोगों से एक अद्भुत कनेक्ट है, एक अ ब सा सम्मोहन. जितनी शिद्दत से लड़ती हैं उससे भी ज़्यादा मोहब्बत करती हैं. मोम की तरह कोमल मन की हैं, किसी का दुख नहीं देख सकतीं. एक बहुत समर्पित माँ, पत्नी, बहन और बेटी हैं, ज़िम्मेदारी का वहन उनके जैसे दूसरा कोई नहीं करता. बड़े मुद्दों पर अच्छी पकड़ के साथ ही साथ छोटी छोटी चीज़ों का भी पूरा ध्यान रखती हैं. बहुत से लोगों को उनमें इंदिरा की छवि दिखती है, मुझे उनमें एक उन्मुक्त, साहसी, सहृदय और संघर्ष करने वाली योद्धा नज़र आती हैं.

UP Politics: राहुल गांधी के रायबरेली चुनने के पीछे यह है कांग्रेस का यूपी में प्लान! BJP और BSP की बढ़ेंगी मुश्किलें?

सुप्रिया ने किया ये दावा
उन्होंने लिखा- इधर राहुल ने यह भी साबित कर दिया है कि 5 पीढ़ियों का उत्तर प्रदेश से रिश्ता और मज़बूत हो गया है. प्रयागराज से निकली जड़ें अमेठी-रायबरेली समेत पूरे उत्तर प्रदेश में फैली हैं. राहुल के इस मास्टरस्ट्रोक से BJP के माथे पर पसीना आना लाज़मी है. CSDS के सर्वे के मुताबिक़ आज उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी प्रधानमंत्री के लिए पहली पसंद हैं. 

कांग्रेस नेता ने लिखा- बहुत जल्द आपको इस फ़ैसले का असर दिखेगा. आगामी 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव से शुरू होने जा रहा त का यह सिलसिला 2027 में आँधी बनेगा. राहुल गांधी का ख़ुद उत्तर प्रदेश में बने रहना- हाफ हो चुकी BJP को पूरी तरह साफ कर देगा, इतना मैं पूरे विश्वास से कह सकती हूँ.

उन्होंने लिखा- और ज़रा सोचिए, सदन में जहां BJP अकेले राहुल गांधी को नहीं सम्भाल पा रही थी वहाँ प्रियंका गांधी का और INDIA के बाक़ी प्रबल साथियों के साथ क्या होगा! कुर्सी की पेटी बाँध लीजिए सदन का तापमान बढ़ने वाला है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget