एक्सप्लोरर

Satyapal Malik: सत्यपाल मलिक से राहुल गांधी की बातचीत के दौरान हुआ अतीक अहमद का जिक्र, जानें- क्या हुई बात

Rahul Gandhi on Ahtiq Ahmed: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक का इंटरव्यू लिया है, जिसमें कई मुद्दों पर बात की है. इसमें अतीक अहमद को लेकर भी चर्चा हुई.

Rahul Gandhi Satyapal Malik Interview: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने यूट्यूब चैनल पर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) का इंटरव्यू लिया है, जो काफी चर्चा में बना हुआ है. इस इंटरव्यू में राहुल गांधी उनसे पुलवामा से लेकर तमाम मुद्दों पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इसी बातचीत के बीच दोनों नेता पूर्व सांसद और बाहुबली नेता अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की हत्या का भी जिक्र करते हैं. 

इस इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी सत्यपाल मलिक से उनके एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हैं, जिसमें उन्होंने पुलवामा को लेकर दावा किया था कि केंद्र सरकार ने पहले इस मामले में लापरवाही बरती थी और जब ये इतना बड़ा हादसा हो गया तो उन्होंने उसका राजनीतिक लाभ भी उठाया. ये इंटरव्यू उसी वक्त आया था जब अतीक अहमद की हत्या हुई थी. 

अतीक अहमद को लेकर हुई बात
सत्यपाल मलिक बताते हैं कि जब उनका करन थापर के साथ इंटरव्यू हुआ था, तो उसी वक्त सभी चैनलों को बुलाकर निर्देश दिया गया था कि कोई भी इसे नहीं दिखाएंगा और जब अतीक अहमद का केस हो गया तो इन्होंने दस दिन तक उसे ही हेडलाइन में चलाया गया. इस पर राहुल गांधी कहते हैं कि जब मैंने वो देखा, तो अपनी बहन से भी यही कहा था कि आपने जो पुलवामा की बात की है उसी कारण ये किया गया है, पूरा ध्यान भटक जाए. 

मुद्दा भटकाने का आरोप लगाया
राहुल गांधी ने सत्यपाल मलिक से कहा कि जब आपने पुलवामा का जिक्र किया तो ये सभी डर गए थे. तभी सत्यपाल मलिक कहते हैं कि अतीक अहमद ने उसे दस दिन तक पूरी तरह दबा दिया था. इस इंटरव्यू में राहुल गांधी सरकार के साथ-साथ मीडिया पर भी मुद्दों को भटकाने का आरोप लगाते हुए नजर आए. 

राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया में इतना बड़ा जातीय जनगणना का मुद्दा है, लेकिन ये लोग पूरा दिन इजरायल-इजरायल करते रहे हैं. इतने सारे मीडिया हाउस हैं, इतने एंकर्स हैं, लेकिन इनमें से एक भी ओबीसी, दलित या आदिवासी नहीं है. 

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Elections 2024: 'मायावती को INDIA में शामिल किए बिना बीजेपी को हराना मुश्किल', बोले आचार्य प्रमोद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget