एक्सप्लोरर

रायबरेली में विरोध करने पर 150 से ज्यादा लोगों पर मुकदमा, पुलिस की कार्रवाई पर चर्चाएं तेज

UP News: रायबरेली में PWD की कार्वराई के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया, इस मामले में पुलिस ने छह नामज़द समेत 150 से ज्यादा लोगों पर विधिक कार्रवाई की, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं.

Raebareli News: यूपी के रायबरेली में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा प्राचीन गायत्री स्तंभ को तोड़े जाने के बाद बवाल हो गया. गुस्साए ग्रामीणों ने विभाग के जेई व अवर अभियंता को बंधक बनाकर सड़क जाम पर जाम लगा दिया और वहां जमकर हंगामा किया. विवाद बढ़ने के बाद PWD ने वहां दूसरा गायत्री स्तंभ बनवाने का लिखित वायदा किया. वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. जिसके बाद अब ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. 

 बताया जा रहा है रायबरेली के लालगंज बछरावां मार्ग पर स्थित पश्चिम गांव के पास PWD ने शिकायत बाद यहां पर स्थित एक प्राचीन गायत्री स्तंभ को ढहा दिया था. सहायक अभियंता वृषभान और अवर अभियंता यशवंत सिंह की देखरेख में ये कार्रवाई की गई. लेकिन, आस्था के प्रतीक गायत्री स्तंभ को तुड़वाये जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता व  अवर अभियंता को बंधक बना लिया. 

पुलिस ने 150 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया
इस ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जमकर हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया. ग्रामीण इस बात पर राजी हुए कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से टूटे हुए स्तंभ को दूसरी जगह बनवाया जाएगा. विभाग ने इसका लिखित आश्वासन भी दिया. मामला शांत होने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद सहित 150 लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर दी. 

इसी तरह एक दूसरी घटना सरेनी थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी, जिसको ढूंढने के लिए पुलिस ने अपने पूरे तंत्र का प्रयोग किया. लेकिन, जब वो उसे ढूंढ नहीं पाए तो ग्रामीणों ने नाराजगी ज़ाहिर करते हुए लालगंज फतेहपुर मार्ग को जाम कर दिया. इस घटना में भी पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने अराजक तत्वों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. 

इन दोनों घटनाओं में पुलिस के रवैया को लेकर अब कई तरह के सवाल उठने लगे हैं वहीं आसपास के लोगों में भय का माहौल देखने को मिल रहा है. उन्होंने इन मामलों में पुलिस की कार्रवाई को गलत ठहराया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget