एक्सप्लोरर

Raebareli News: एक्सीडेंट या हत्या? रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला महिला का शव, इलाके में हड़कंप

Raebareli Police: सीओ इंद्र पाल सिंह यादव ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि कनहट क्रासिंग के पास एक महिला की ट्रेन से टकराकर मौत गई है. जो रेलवे ट्रैक के किनारे मृत अवस्था में पड़ी है.

Raebareli News: रायबरेली (Raebareli) में रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी. वहीं मौके पर पहुंची जीआरपी के साथ-साथ हरचंदपुर पुलिस पहले तो सीमा विवाद में फंसी रही. फिर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. 

दरअसल, यह मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कनहट रेलवे क्रॉसिंग के पास का है. हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कनहट रेलवे क्रॉसिंग के पास से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर रेलवे पटरी के किनारे एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. जिसके बाद मौके पर जीआरपी पुलिस के साथ-साथ थाना प्रभारी सहित फोर्स मौके पर पहुंची और पहले सीमा विवाद को सुलझाया, उसके बाद हरचंदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जताई जा रही है हत्या की आशंका 
जिस तरह रेलवे ट्रैक के किनारे महिला की लाश पड़ी मिली. उससे साफ प्रतीत हो रहा था कि महिला की हत्या की गई है क्योंकि अगर वह ट्रेन से टकराती तो क्षत विक्षत अवस्था में पाई जाती परंतु केवल महिला के दोनों कंधे टूटे नजर आ रहे थे. वही प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त दिखाई पड़ रहे थे. फिलहाल हरचंदपुर की स्मार्ट पुलिस मामले को पूरी तरह दबाने में जुटी हुई दिखाई दी.

महाराजगंज सीओ इंद्र पाल सिंह यादव ने बताया कि 23 फरवरी को सुबह 9 बजे थाना हरचंदपुर पर सूचना प्राप्त हुई थी कि कनहट क्रासिंग के पास एक महिला की ट्रेन से टकराकर मौत गई है. जो रेलवे ट्रैक के किनारे मृत अवस्था में पड़ी है. हरचंदपुर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और पंचायत नामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक महिला की शिनाख्त विभिन्न माध्यमों से की जा रही है. देखने प्रतीत हो रहा है कि महिला की मौत ट्रेन से टकराकर हो गई है. 

यह भी पढ़ें:-

UP News: यूपी में भी अब खुल सकेंगे हुक्का पार्लर, 30 दिनों में मिलेगा लाइसेंस, हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget