एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के खटाखट वाले बयान से परेशान सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय, कहा- 'रोजाना आ रही है महिलाएं'

UP Politics: समाजवादी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए विधायक मनोज पांडे ने राहुल गांधी के खटाखट वाले बयान को गरीबों से मजाक बताया है. उन्होंने कहा रोजाना सैकड़ों महिलाएं उनके घर आ रही हैं.

UP Politics: लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खटाखट वाला बयान काफी सुर्खियों में रहा था. लेकिन, अब ये पार्टी की मुसीबत बन चुका है. समाजवादी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडे ने इस गरीबों का मजाक बताया है. उन्होंने कहा कि आज भी रोजाना सौ से ज्यादा महिलाएं उनके घर पैसा मांगने के लिए पहुंच रही है. 

मनोज पांडे ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि कि चुनाव के समय राहुल गांधी ने मंच से महिलाओं को वादा किया था कि एक जुलाई से उनके खाते में खटाखट पैसे आने शुरू हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ये नहीं कहा था कि वो चुनाव जीतेगी तो ही पैसे आएंगे. लेकिन, अब जब महिलाओं को पैसे नहीं मिल पा रहे हैं तो वो रोजाना उनके घर चक्कर लगा रही है. 

राहुल गांधी के खटाखट वाले बयान हुए परेशान
मनोज पांडे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- "झूठ की दुकान बार-बार नहीं चलती है. आज पूरा देश और विधायक होने के नाते मैं बहुत चिंतित और परेशान हूं. रोजाना 100-150 महिलाएं हमारे पास आती है और कहती है विधायक जी वो पैसा दिला दीजिए जो राहुल गांधी ने कहा था कि ठकाठक..ठकाठक. रोज इसी रायबरेली में लोग मेरे घर आते हैं. क्योंकि उन्होंने (राहुल गांधी) गारंटी दी थी कि एक जुलाई से पैसा आएगा. 

बीजेपी नेता ने कहा कि "मुझे लगता है कि इस तरह का बयान देकर गरीबों का मजाक उड़ाया गया है. महिलाएं कहती है कि हमें मंच से कहा गया था एक जुलाई से खटाखट पैसा आएगा." उन्होंने दावा किया कि ये महिलाएं सिर्फ उनके आवास पर ही नहीं बल्कि कांग्रेस दफ्तर में भी जा रही है. ये लोकतंत्र में जनता के साथ धोखा है..लोगों से वादे किए गए. गरीबों के साथ धोखा किया गया. 

यूपी में हलचल तेज, BJP के सहयोगियों के साथ नजर आए केशव प्रसाद मौर्य, कई नेताओं से की मुलाकात

राहुल गांधी ने किया था वादा
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वादा किया था कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही गरीब महिलाओं के खाते में हर महीने साढ़े आठ हज़ार रुपये आएंगे. उनका ये बयान चुनाव में काफी सुर्खियों में रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंच से इसका जिक्र किया, जिसके बाद इंडिया गठबंधन के कई नेता भी खटाखट का बयान देते दिखे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget