एक्सप्लोरर

Raebareli Road Accident: रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो और डंपर में हुई जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत

UP News: रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के नंदा खेड़ा गांव के पास यह हादसा हुआ. घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया.

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के नंदा खेड़ा गांव के पास बोलेरो और डंपर में सीधी टक्कर हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया. अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू करवाकर विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए. 

फतेहपुर निवासी राजकुमार अपने साथियों के साथ लखीमपुर से तिलक समारोह से वापस आ रहे थे. उसी समय बछरावां थाना क्षेत्र के नंदा खेड़ा के पास एक डंपर से बोलेरो गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में ड्राइवर सहित तीन लोगों गप्पू सिंह, राजेश और अनुग्रह प्रताप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि राजकुमार और सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया.

3 लोगों की मौत दो घायल

इस भीषण हादसे की सूचना जैसे ही एसपी आलोक प्रियदर्शी को मिली तो आनन-फानन में अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को मौके पर भेजा. अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य करवाये और सभी को जिला अस्पताल भेजा. जहां डॉक्टर्स ने तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो का प्राथमिक उपचार करने के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया. अपर पुलिस अधीक्षक विश्व श्रीवास्तव ने कानून व्यवस्था संबंधी मातहतों को निर्देश दिए और परिजनों को सूचित करवा कर उन्हें हर तरह से मदद करने का निर्देश दिया.

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बछरांवा थाना क्षेत्र के नंदा खेड़ा गांव में एक्सीडेंट हुआ. इस हादसे में एक बोलेरो बछरावां से लालगंज की तरफ जा रही थी और सामने से डंपर आ रहा था, जिसमें दोनों की आपस में टक्कर हो गई. इसमें कुल 5 लोग घायल हुए. पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिसमें तीन लोगों की मौत अस्पताल में घोषित हो गई. दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया. सभी मृतक और घायल फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ेंः UP Politics: यूपी की राजनीति में भूचाल ला सकता है केशव प्रसाद मौर्य का ये बयान, अखिलेश यादव का किया समर्थन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget