एक्सप्लोरर

रायबरेली: दबंगों ने बाहर से ताला लगाकर घर में लगाई आग, पीड़ित बोला- धर्म बदलने के बाद...

देव प्रकाश पटेल ने बताया कि ''मैं पहले का मुस्लिम था, बाद में धर्म परिवर्तन कर एक मंदिर स्थापित किया. वहां पूजा-पाठ कर रहे थे और एक झंडा भी लगा दिया. इसके बाद में अकबर और इम्तियाज आए थे और उन दोनों ने धमकी दी थी.''

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि ना तो उन्हें शासन का डर है और ना ही पुलिस प्रशासन का. रात के अंधेरे में एक घर में बाहर से ताला बंद करके आग लगा दी गई. घर के अंदर बंद लोगों की चीख-पुकार और आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने किसी तरह पीड़ितों को बाहर निकाला. मामला रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के अतापुर रतासों का है.

ग्रामीणों ने की मदद सलोन थाना क्षेत्र के अतापुर रतासों गांव में देव प्रकाश पटेल के घर का बाहर से ताला बंद करके अज्ञात लोगों ने आग लगा दी. घर के अंदर देव प्रकाश पटेल अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ सो रहा था. आग लगने की आहट महसूस हुई तो देव प्रकाश ने दरवाजा खोलकर बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन बाहर से ताला बंद होने की वजह से परिवार घर के अंदर ही कैद होकर रह गया. आग देखकर देव प्रकाश और उसके बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे. चीख-पुकार सुनकर और आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ताला तोड़कर देव प्रकाश को बच्चों समेत घर से बाहर निकाला गया.

नाराज थे बिरादरी के लोग देव प्रकाश पटेल तीन माहीने पहले मुस्लिम समुदाय से हिंदू समुदाय में धर्म परिवर्तन कर लिया था. देव प्रकाश का पुराना नाम अनवर था. अनवर के धर्म परिवर्तन करने से उनके ही बिरादरी के लोग ही उनसे नाराज चल रहे थे. देव प्रकाश के अनुसार अकबर समेत कई लोगों ने उन्हें धमकी भी दी थी.

किया था धर्म परिवर्तन देव प्रकाश पटेल ने बताया कि ''मैं पहले का मुस्लिम था, बाद में धर्म परिवर्तन कर एक मंदिर स्थापित किया. वहां पूजा-पाठ कर रहे थे और एक झंडा भी लगा दिया. इसके बाद में अकबर और इम्तियाज आए थे और उन दोनों ने धमकी दी थी. उनके साथ में एक लड़का और था. इसके बाद एक दिन और उन्होंने धमकी दी थी. अली अहमद ने भी धमकी दी थी. उसके बाद घर में बाहर से ताला लगाकर आग लगा दी गई.''

तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी सलोन राम किशोर सिंह का कहना है कि आग लगने की सूचना है. पीड़ित की तरफ से तहरीर दी गई है. तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, जो भी संभव मदद होगी वो भी की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

जौनपुर: ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने अगवा कर 7 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, यूं खुला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर विकास भवन में आत्मदाह की कोशिश, DPRO पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
फतेहपुर विकास भवन में आत्मदाह की कोशिश, DPRO पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
महोबा: सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ों ने रचाई शादी, एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह
महोबा: सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ों ने रचाई शादी, एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह
औरैया: 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर को हुआ 75 साल के बुजुर्ग से प्यार, सगाई का वीडियो वायरल
औरैया: 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर को हुआ 75 साल के बुजुर्ग से प्यार, हुई सगाई

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget