एक्सप्लोरर

UP Election 2022: विधायकी चुनाव लड़ रही इस किन्नर ने क्यों कहा 'किन्नर कभी बेवफा नहीं होती', बोलीं-लिखकर दे सकती हूं कि....

राधिका किन्नर आगे कहती हैं कि मैं 100 रुपए के स्टांप पर लिखकर दे सकती हूं कि अगर लोग मुझे समर्थन देते हैं और मैं विधायक बनती हूं तो जो भी सुविधा मिलेगी, आम आदमी की तरह मेरा जीवन होगा.

UP Assembly Election 2022: आगरा छावनी सीट से इस बार थर्ड जेंडर कम्यूनिटी से ताल्लुक रखने वाली राधिका किन्नर भी चुनावी मैदान में है. वैसे तो आगरा जिले में किन्नर मतदाताओं की संख्या कुल 143 है. आगरा की कुल 34 लाख 61 हजार से ज्यादा मतदाताओ में ये संख्या ना के बराबर है लेकिन राधिका किन्नर को लगता है कि जनता जरूर उन्हें चुनेगी. राधिका किन्नर आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं हुईं थी, वो काफी खुश नजर आ रही थीं कि उनके नामांकन पत्र में किसी तरह की गलती नहीं है. नामांकन पत्र में कोई गलती नहीं निकली है इसको भी राधिका आधी जीत मानती हैं. 

किन्नर कभी बेवफा नहीं होती
राधिका कहती हैं  कि आदमी और महिला बेवफा हो जाएंगी लेकिन किन्नर कभी बेवफा नहीं होती हैं. मैं चुनावी मैदान में उतर चुकी हूं. ऐसे में जब हम सबकी खुशियों में शरीक होते हैं, तो जनता हमें वोट क्यों ना करे. राधिका कहती हैं कि जब मैं वोट मांगने जाती हूं तो लोग पैर नहीं छुलवाते हैं बल्कि मेरा उत्साहवर्धन भी खूब कर रहे हैं. ऐसे में जब मैं लोगों की खुशियों को बांटती हूं तो लोग भी मेरी खुशी में मुझे समर्थन दे रहे हैं.

क्या है पॉलिटिकल विजन
राधिका किन्नर उर्फ राधिका बाई से जब ये पूछा जाता है कि आपके पास क्या पॉलिटिकल विजन है, तो वो कहती हैं कि अगर मैं विधायक चुनी जाती हूं तो सरकारी टैक्सों में राहत दिलाने का प्रयास करूंगी. मैं जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर वोट मांग रही हूं, ताकि जातिवाद से ऊपर हटकर सभी वर्गों का समर्थन हासिल कर सकूं. 

आम आदमी की तरह होगा जीवन-राधिका
राधिका किन्नर आगे कहती हैं कि मैं 100 रुपए के स्टांप पर लिखकर दे सकती हूं कि अगर लोग मुझे समर्थन देते हैं और मैं विधायक बनती हूं तो जो भी सुविधा मिलेगी, आम आदमी की तरह मेरा जीवन होगा और जो निधि मुझे बतौर विधायक मिलती है उसमें सबसे ज्यादा शिक्षा पर खर्च करूंगी. ऐसे में समाज मेरा परिवार है, समाज ही मेरा रोजगार है. 

राधिका किन्नर जिस छावनी सीट से चुनाव मैदान में उतरी हैं, उनके खिलाफ बीजेपी से योगी सरकार में मंत्री और वर्तमान विधायक डॉ जी एस धर्मेश हैं, तो वहीं बीएसपी से भारतेंदु अरुण और एसपी से कुंवर चंद वकील चुनावी मैदान में हैं. ऐसे में अब देखना है कि राधिका किन्नर को जनता का कितना प्यार मिलता है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: यूपी में बीजेपी के बचे हुए उम्मीदवार लगभग तय, जानें- इस बार कितने विधायकों का कट सकता है टिकट

UP Election 2022: अपनी ही पार्टी के लोगों से घिरीं बीजेपी प्रत्याशी अंजुला, इस वजह से हो रही प्रत्याशी बदलने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget