एक्सप्लोरर

कासगंज: हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, बिकरू कांड से भी नहीं लिया सबक?

यूपी के कासगंज में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला कर दिया है. हमले में सिपाही की मौत हो गई जबकि दारोगा बुरी तरह घायल है. पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं.

कासगंज. उत्तर प्रदेश के कासगंज यूपी पुलिस के सिपाही की निर्मम हत्या ने बिकरू कांड की यादें ताजा कर दी हैं. बीती रात नगला धीमर गांव में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की तलाश में गयी पुलिस के सिपाही और दारोगा को बंधक बनाकर शराब माफिया, हिस्ट्री शीटर और उसके गुर्गों ने निर्ममता से लाठी, डंडों और नुकीले हथियारों से पिटाई की. इस दौरान एक सिपाही देवेंद्र की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी, जबकि दारोगा अशोक को मरणासन्न कर दिया गया. वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए. सूचना पर कासगंज और उसके आस-पास के जिलों की फोर्स मौके पर पहुंची और मृतक सिपाही का शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया. घायल दारोगा को गंभीर हालात में अलीगढ़ मैडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.

इस बीच आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद और अलीगढ़ मंडल के आईजी पीयूष मोर्डिया ने कासगंज में डेरा डाल दिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की आधा दर्जन से अधिक टीमें गठित की गई हैं.

अंजान शख्स ने पुलिस को दी जानकारी पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट करने की खबर किसी अनजान व्यक्ति ने सीओ पटियाली को फोन पर दी था. दारोगा अशोक को लगभग अर्धनग्न अवस्था मे केवल बनियान और अंडरवियर में ही आरोपियों ने मरा समझकर छोड़ दिया था. मौके पर जब बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची तो खेतों में दोनों दारोगा और सिपाही को ढूंढा गया तो वे वहां पड़े मिले. मारपीट के बाद नुकीले भाला टाइप के हथियार से भी इनपर वार किए गए हैं जिनके निशान घायल दारोगा और मृत सिपाही के शरीर पर भी हैं. मृत सिपाही देवेंद्र आगरा जनपद के डौकी थाना छेत्र के नगला बिंदु गांव का निवासी है और घायल दरोगा अशोक मैनपुरी जनपद के किशनी थाने के नगला दवे का निवासी है.

पुलिस पर लापरवाही का आरोप कासगंज मामले में पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं. सवाल है किया बिकरू कांड के बाद भी पुलिस ने सबक नहीं लिया है. आखिरकार इतने बड़े हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए पर्याप्त पुलिस बल क्यों नही भेजा गया? जब ये मालूम था कि मुख्य आरोपी मोती दुर्दांत अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है और इस गांव में लोग अवैध शराब के कारोबार में लिप्त हैं तो ऐसे में केवल एक दारोगा और सिपाही को बाइक से इस गांव मे बड़े अपराधी की तलाश में जाने का निर्णय गलत था. लगता है कि यूपी पुलिस ने बिकरू कांड से भी कोई सबक नही सीखा. अगर पुलिस की जीप से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल गया होता तो इस घटना को रोका जा सकता था.

वांटेड मोदी पर हैं 11 मुकदमें दर्ज कासगंज के सिढ़पुरा थाना छेत्र का नगला धीमर अवैध जहरीली शराब बनाने के लिए हमेशा से कुख्यात है. काली नदी के किनारे कटरी छेत्र में होने के कारण यहां जंगल में शराब की भट्टियां चलती रहतीं हैं. बीती रात जिस आरोपी की तलाश में पुलिस गयी थी उसका नाम मोती शाक्य है. मोती थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है. इसके ऊपर अभी 11 मुकदमें दर्ज हैं और एक मुकदमे में ये वंछित है.

ये भी पढ़ें:

UP के कासगंज में कानपुर जैसा कांड, जहरीली शराब बेचने वाले माफिया ने की सिपाही की हत्या, दारोगा को भाला मारकर किया घायल

छापेमारी करने गई पुलिस को शराब माफियाओं ने बंधक बनाकर पीटा, सिपाही की मौत, दारोगा जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget