एक्सप्लोरर

जहरीली शराब बेचने वाले माफिया ने की सिपाही की हत्या, भाई मुठभेड़ में मारा गया

सरकारी नोटिस लेकर आरोपी के घर पहुंचे सिपाही की हत्या कर दी गई जबकि दारोगा को भाला मार कर घायल कर दिया. इस मामले में एक आरोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया है.

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में शराब माफिया ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है. यहां सरकारी नोटिस लेकर आरोपी के घर पहुंचे सिपाही की हत्या कर दी गई जबकि दारोगा को भाला मार कर घायल कर दिया. इस मामले में एक आरोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया है. पुलिस बाकियों की तलाश कर रही है.

दरअसल कुर्की का नोटिस लेकर दारोगा अशोक कुमार सिंह और सिपाही देवेंद्र कुमार शराब माफिया मोतीराम को यहां गए थे. मोतीराम ने दोनों को बंधक बना लिया. इसके बाद सिपाही की पीटपीट कर हत्याकर दी जबकि दारोगा को बुरी तरह घायल कर दिया. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर बंधी हालत में मिले थे.

देर रात जब खबर मिली तो कई थाने के पुलिस मौके पर पहुंच गई. खबर सीएम तक भी पहुंची और उन्होंने रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही मृतक सिपाही को 50 लाख की आर्थिक सहायता और परिजन को नौकरी देने की घोषणा की.

जहरीली शराब बेचने वाले माफिया ने की सिपाही की हत्या, भाई मुठभेड़ में मारा गया

गौरतलब है कि हिस्ट्रीशीटर मोतीराम के खिलाफ 11 मुकदमें दर्ज हैं. उसी के यहां नोटिस लेकर दोनों पुलिसकर्मी गए थे. इस बीच गांव में माफिया ने दोनों पुलिसकर्मियों को घेर लिया. फिर वहां से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत पर ले गए. वहां दोनों की जमकर पिटाई की गई और वर्दी आदि फाड़ दी गई. शराब माफिया को कानून को कोई डर नहीं था.

पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली वहां बड़े अधिकारी मौके की तरफ रवाना हो गए. अधिकारियों ने बताया कि जहरीली शराब के मामले में नोटिस लेकर पुलिसकर्मी वहां गए थे. तुरंत अधिकारियों के आदेश पर अलग-अलग टीमें बना दी गईं. अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों के हथियार भी लूट लिए गए हैं.

इसबीच पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी. मोती का भाई एलकार पुलिस को मिला और उसके साथ उनकी मुठभेड़ हो गई. दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई और वह मौके पर ही मारा गया. पुलिस अब मोती की तलाश में लगी हुई है. पुलिस ने दोनों भाईयों के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था.

यह भी पढ़ें: 

एचआर की नौकरी छोड़ चला रहा था फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी, करोड़ों की ठगी

दो महिलाओं की हत्या से गाजियाबाद में सनसनी, रिश्तेदार ने ही रची थी साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget