एक्सप्लोरर

Video: PM मोदी ने अवधी-भोजपुरी में भाषण शुरू किया तो बजी तालियां, यहां देखें वीडियो

Purvanchal Expressway Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ''जवने धरती पर हनुमान जी कालनेमि के वध किये रहें, वो धरती के लोगन के हम पांव लागत हईं.''

Purvanchal Expressway News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सुल्तानपुर से होकर गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस का मंगलवार को उद्घाटन करने के बाद अवधी-भोजपुरी मिश्रित बोली में पौराणिक और ऐतिहासिक संदर्भों के साथ अपने भाषण की शुरुआत की तो कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. मोदी ने मंगलवार को सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. यह एक्सप्रेसवे लखनऊ को गाजीपुर से जोड़ता है और इसकी लंबाई 341 किलोमीटर है. मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ''जवने धरती पर हनुमान जी कालनेमि के वध किये रहें, वो धरती के लोगन के हम पांव लागत हईं.'' (जिस धरती पर हनुमान जी ने कालनेमि का वध किया था, उस धरती के लोगों को मैं पैर छूकर प्रणाम करता हूं.)

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कालनेमि एक मायावी राक्षस था. कालनेमि का उल्लेख 'रामायण' में आता है जब लंका युद्ध के समय रावण के पुत्र मेघनाद द्वारा छोड़े गए शक्ति बाण से लक्ष्मण मूर्छित हो गये. तब सुषेन वैद्य ने इसका उपचार संजीवनी बूटी बताया जो कि हिमालय पर्वत पर उपलब्ध थी. हनुमान तब तुरंत हिमालय के लिये प्रस्थान किया. रावण ने हनुमान को रोकने हेतु मायावी कालनेमि राक्षस को आज्ञा दी. कालनेमि ने माया की रचना की और हनुमान को मार्ग में रोक लिया. हनुमान को मायावी कालनेमि का कुटिल उद्देश्य ज्ञात हुआ तो उन्होंने उसका वध कर दिया.

हनुमान जी ने कालनेमि दानव का वध जिस जगह पर किया था आज वह स्थान सुल्तानपुर जिले के कादीपुर तहसील में विजेथुवा महावीरन नाम से विख्यात है और इस स्थान पर "भगवान हनुमान" को समर्पित एक सुप्रसिद्ध पौराणिक मंदिर भी है. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश को विकास की सौगात देते हुए मोदी ने भावनाओं की लहर चलाने की भरपूर कोशिश की है और स्थानीय बोली में भाषण की शुरुआत उनकी पुरानी कार्यशैली रही है. मोदी ने भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या के पड़ोसी जिले सुल्तानपुर में इतिहास की भी चर्चा की.

प्रधानमंत्री ने 1857 की लड़ाई में सुल्तानपुर की भूमिका का जिक्र किया

मोदी ने 1857 की लड़ाई में सुल्तानपुर की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा, ''1857 की लड़ाई में हियां के लोग अंग्रेजन के छट्ठी का दूध याद दियवाई देई रहें. यह धरती के कण-कण में स्वतंत्रता संग्राम का खुशबू हवे- कोइरीपुर का युद्ध भला के भुलाई सकत है. आज ये पावन धरती के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे क सौगात मिलत बा, जेके आप सब बहुत दिन से अगोरत रहीं. आप सबे के बहुत बहुत बधाई.'' (1857 की लड़ाई में यहां के लोगों ने अंग्रेजों को छट्ठी का दूध याद दिला दिया था और इस धरती के कण- कण में स्वतंत्रता संग्राम की खुशबू है. कोईरीपुर का युद्ध भला कौन भूल सकता है. आज इस पावन धरती को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सौगात मिल रही है जिसका आप सब बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. आप सभी को बहुत बहुत बधाई.)

 

स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सुल्तानपुर का अहम स्थान रहा है. 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में नौ जून 1857 को सुल्तानपुर के तत्कालीन डिप्टी-कमिश्नर की हत्या कर इसे स्वतंत्र करा लिया गया था. संग्राम को दबाने के लिए जब अंग्रेजी सेना ने कदम बढ़ाया तो चांदा के कोइरीपुर में अंग्रेजों से जमकर युद्ध हुआ था. चांदा, गभड़िया नाले के पुल, अमहट और कादू नाले पर हुआ ऐतिहासिक युद्ध 'फ्रीडम स्ट्रगल इन उत्तर प्रदेश' नामक किताब में दर्ज है.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले सपा-बसपा को बड़ा झटका, 10 MLC बीजेपी में होंगे शामिल

UP Election 2022: ओपी राजभर का दावा- यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में SP सत्ता में करेगी वापसी, BJP होगी बेदखल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget