एक्सप्लोरर

पुलवामा हमले में शहीद जवान की प्रतिमा का अनावरण, CRPF के जवानों ने दी सलामी

Pulwama Attack Anniversary: पुलवामा में आज से 6 साल पहले आतंकवादियों के कायरतापूर्ण हमले में देश ने अपने 44 जांबाजों को खो दिया. इस घटना में आगरा के लाल कौशल कुमार रावत शहीद हो गए थे.

Agra News Today: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें देश ने अपने 44 जांबाज जवानों को खो दिया था. इस घटना के बाद पूरे देश में मातम की लहर दौड़ गई थी. आतंकवादियों के कायरतापूर्ण हमले की आज 6वीं बरसी है. 

इस आतंकी हमले में आगरा के लाल कौशल कुमार रावत भी शहीद हो गए थे. शहीद कौशल कुमार रावत की पुण्यतिथि के मौके पर उनके बलिदान को यादकर परिवार की आंखें नम हो गईं. शहीद कौशल कुमार रावत के परिवार समेत पूरा देश पुलवामा शहीदों को आज याद कर रहा है.

CRPF के जवानों ने दी सलामी
पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद कौशल कुमार रावत की प्रतिमा का शुक्रवार को अनावरण किया गया. शहीद की प्रतिमा काफी समय से अनावरण की राह देख रही थी. शहीद की प्रतिमा को उनके पैतृक गांव कहरई में स्थापित किया गया है. फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया. 

इस दौरान सीआरपीएफ के जवान और अधिकारी भी मौजूद रहे. प्रतिमा के अनावरण समय लोगों ने कौशल रावत अमर रहे के जोर शोर से नारे लगाए. मौके पर मौजूद शहीद के परिवार ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. साथ में सीआरपीएफ के जवानों ने शहीद को सलामी दी.

शहादत को नमन
शहीद कौशल कुमार रावत की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा बनेगी. प्रतिमा के अनावरण के मौके पर सांसद राजकुमार चाहर ने शहीद को सलामी दी. इस दौरान शहीद के परिवार सहित सभी लोग भावुक नजर आए. प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देगी. मौजूद लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया.

बता दें, 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. जहां एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों से भरी बस से टकरा दिया, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे.

गृह मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
आज पुलवामा की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, "2019 में पुलवामा में शहीद बहादुर नायकों को श्रद्धांजलि. आने वाली पीढ़ियां उनकी शहादत और राष्ट्र के प्रति समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी."

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और दुनिया इसके खिलाफ एकजुट हो चुकी है. उन्होंने कहा, "सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो-टॉलरेंस' नीति के तहत अभियान चलाकर इसे जड़ से खत्म करने के लिए संकल्पित है."

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में टूटे दुनिया के सारे रिकॉर्ड, ब्राजील-जर्मनी को पीछे छोड़कर रचा नया इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget