एक्सप्लोरर

कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद सोसाइटी बंद करने पर लोगों ने किया विरोध, प्रशासन के बीच बचाव के बाद माने

ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन जैसे ही सील करने पहुंचा तो लोगों ने वहां पर हंगामा खड़ा कर दिया. हालांकि आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया

नोएडा, एजेंसी। ग्रेटर नोएडा में स्थित सुपरटेक इको विलेज (प्रथम) में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीज मिलने के बाद पूरी सोसाइटी को बंद करने का विवाद अब शांत हो गया है. इस सोसाइटी में रहनेवाले लोगों और जिला प्रशासन के बीच इसको लेकर विवाद हुआ था. पुलिस ने मंगलवार सुबह इस संबंध में एक प्रेस नोट जारी करके यह जानकारी दी.

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित सुपरटेक इकोविलेज (प्रथम) सोसाइटी में सोमवार को कोरोना से संक्रमित दो मरीज मिले थे. सोमवार को इन मरीजों की जांच रिपोर्ट आई थी जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम शाम को उक्त सोसाइटी को बंद करने पहुंची तो वहां के निवासी उग्र हो गए. निवासियों ने जिला प्रशासन की टीम का विरोध करते हुए कहा कि जिस टावर में मरीज मिले हैं, सिर्फ उसी टावर को बंद किया जाए। पूरी सोसाइटी को बंद करना ठीक नहीं है.

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जब लोगों को बताया कि कोरोना संक्रमण से जुड़े नियम के तहत 500 मीटर क्षेत्र को बंद करना पड़ेगा और इस दायरे में यह सोसाइटी भी आती है तो लोग मानने को तैयार नहीं थे. सिंह ने बताया कि देर रात तक समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया गया और सोसाइटी को पूरी तरह से बंद करके कोविड-19 के नियम के तहत सैनिटाइजेश का काम शुरू किया गया.

मीडिया प्रभारी ने बताया कि लोगों का भ्रम अब दूर हो गया है और अब पूरी सोसाइटी बंद की जा चुकी है। उन्होंने बताया की रोजमर्रा की सभी सामग्री सोसाइटी के अंदर ही उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब लोगों में भ्रम की स्थिति नहीं है।

वहीं इसी सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति समीर भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली-मुंबई के साथ-साथ एनसीआर की अन्य सोसाइटी में भी संक्रमित मरीज मिलने के बाद केवल सोसाइटी के टावर या फ्लैट को ही बंद किया किया जाता है. लेकिन गौतम बुद्ध नगर में प्रशासन ने सोसाइटी बंद करने को लेकर अलग-अलग दिशानिर्देश जारी कर रखे हैं.

वहीं दादरी के उप संभागीय मजिस्ट्रेट राजीव राय ने बताया कि सोसाइटी को बंद कर दिया गया है. ऐसा करने के दौरान कुछ लोगों ने आकर अपनी बात रखी थी लेकिन समझाने-बुझाने के बाद वे शांत हो गए. उन्होंने बताया कि सोसाइटी को संक्रमण मुक्त करने का काम शुरू कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget