एक्सप्लोरर

प्रयागराज: होटलों में कोरोना प्रभावित विदेशियों को कमरे देने पर रोक, होटल एसोसिएशन ने लिया फैसला

प्रयागराज में लगभग 150 होटल हैं। जिनमें से लगभग 50 ऐसे होटल हैं जिनमें बड़ी तादात में पर्यटक आकर ठहरते हैं, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से इन होटलों ने विदेशी लोगों को होटलों में कमरे देने पर खुद से रोक लगा ली है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। संगम नगरी प्रयागराज में अभी तक कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन यहां भी इस बीमारी को लेकर लोगों में जबरदस्त दहशत है। प्रयागराज को कोरोना से बचाने के लिए यहां के होटल कारोबारियों ने अनूठा फैसला लिया है। यहां के होटल एसोसिएशन ने कोरोना प्रभावित पूर्वी एशिया और यूरोपीय देशों से आने वाले विदेशियों को अपने होटल्स में कमरे नहीं देने का फैसला लिया है।

होटल कारोबारियों ने कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले लोगों को कमरा देने पर पूरी तरह पाबंदी लगाने का फैसला किया है। होटल्स में इसके लिए नोटिस भी लगा दिए गए हैं। किसी विदेशी की ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं की जा रही है। जिन लोगों ने पहले से बुकिंग कराई है, उनकी बुकिंग कैंसिल की जा रही है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार जोगिन्दर सिंह के मुताबिक इससे यहां के कारोबारियों को नुकसान जरूर होगा लेकिन शहर को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए इस तरह का फैसला बेहद जरूरी हो गया था।

प्रयागराज में कोरोना के खौफ से होटल इंडस्ट्री का कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गया है। होटलों की बुकिंग सिमटकर सिर्फ दस से बीस फीसदी ही रह गई है। इसके साथ ही होटलों में होने वाली बड़ी पार्टियां और बैठकें भी कैंसिल हो रही है।

प्रयागराज: होटलों में कोरोना प्रभावित विदेशियों को कमरे देने पर रोक, होटल एसोसिएशन ने लिया फैसला

प्रयागराज में लगभग डेढ़ सौ होटल हैं। जिनमें से लगभग पचास ऐसे होटल हैं जिनमें बड़ी तादात में पर्यटक आकर ठहरते हैं, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से इन होटलों ने विदेशी लोगों को होटलों में कमरे देने पर खुद से रोक लगा ली है। इसके साथ ही होटलों में लोगों को कोरोना को लेकर जागरुक करने के लिए पोस्टर भी लगाये गए हैं। होटलों के रिसेप्शन पर आने वाले ग्राहकों के लिए मास्क और सेनेटाइजर रखे गए हैं। होटलों में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। होटलों की लिफ्ट और दरवाजों के हैंडिल की भी लगातार सफाई की जा रही है।

प्रयागराज में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार जोगिन्दर सिंह के मुताबिक इन दिनों पर्यटक सीजन शुरु हो रहा है। प्रयागराज में पर्यटक सीजन में पूर्वी एशिया के हांगकांग, जापान, मकाउ, मंगोलिया, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया और ताइवान के पर्यटक आते हैं। लेकिन इन देशों से आने वाले विदेशी पर्यटकों को होटलों में कमरे न दिए जाने का फैसला होटल एसोसिएशन ने लिया है।

प्रयागराज: होटलों में कोरोना प्रभावित विदेशियों को कमरे देने पर रोक, होटल एसोसिएशन ने लिया फैसला

इसके साथ ही थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया और इंडोनेशिया के पर्यटकों को भी होटलों में कमरा देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। उनके मुताबिक किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के होटल में ठहरने की सूचना कोरोना को लेकर स्वास्थ्य महकमे की ओर से बनाये गए नोडल अधिकारी डॉ गणेश प्रसाद को भी दी जा रही है। होटल संचालक डा. श्याम द्विवेदी के मुताबिक कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget