एक्सप्लोरर

प्रतापगढ़ लोकसभा सीट: बदले हैं बड़े नाम और सियासी समीकरण

प्रतापगढ़ लोकसभा सीट, आंवला की पैदावार और राजा भैया का नाम दो बड़ी खासियत हैं इस क्षेत्र की हैं। छठे चरण में 12 मई को इस सीट पर वोटिंग होनी है।

प्रतापगढ़ लोस सीट 2348339--------------कुल मतदाता 1259032----------------पुरुष मतदाता 1089307--------------------महिला मतदाता 2014--- कुंवर हरिवंश सिंह---अपना दल----मत मिले----375789 प्रमोद पटेल----सपा------मत मिले-----120107 आसिफ सिद्दीकी------------बहुजन समाज----पार्टी मत-----207567 राजकुमारी रत्ना सिंह------भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस----मत मिले-----138620

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सई नदी के बीच प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र की पहचान आंवला, प्रो. वासुदेव सिंह, मुनीश्वरदत्त उपाध्याय, राजा दिनेश सिंह, प्रमोद तिवारी, रघुराज प्रताप सिंह से होती है। यहां 1977 में भारतीय लोकदल से रूपनाथ सिंह यादव, 1991 में जनता दल से राजा अभय प्रताप सिंह, 1998 में भाजपा से डा. राम विलास वेदांती, 2004 में सपा से अक्षय प्रताप सिंह, 2014 में अपना दल के हरिवंश सिंह को छोड़कर कांग्रेस का कब्जा रहा। जिले में कृषि मुख्य साधन है। आंवले की अच्छी पैदावार के चलते जिले में लोगों के लिए रोजगार से अवसर बने हैं। संसदीय क्षेत्र में शामिल विस क्षेत्र रामपुर खास, विश्वनाथ गंज, प्रतापगढ़ सदर, पट्टी, रानीगंज शामिल हैं। प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र भी कम महत्वपूर्ण नहीं रहा है। किसी दौर में कालाकांकर के राजा दिनेश प्रताप सिंह इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वे केद्रीय मंत्रीमंडल के सदस्य भी रहे थे।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद अपना दल के कुंवर हरिबंश सिंह हैं। उन्होंने बसपा को हराकर ये सीट जीती। साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर दूसरे नंबर पर बीएसपी, तीसरे पर कांग्रेस और चौथे नंबर पर सपा थी। साल 2014 में अपना दल ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। प्रतापगढ़ लोकसभा सीट में पांच विधान सभा क्षेत्र यूपी की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिनके नाम रामपुर ख़ास, विश्वनाथ गंज, प्रतापगढ़, पट्टी और रानीगंज हैं। साल 1952 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुए, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुनीश्वर दत्त उपाध्याय विजयी रहे थे और प्रतापगढ़ के पहले सांसद बने थे। वो लगातार दो बार यहां की सीट पर विजयी रहे। 1962 में यहां पर भारतीय जन संघ ने बाजी मारी और अजीत प्रताप सिंह यहां से एमपी चुने गए। इसके बाद 1967 में कांग्रेस ने दोबारा यहां जीत हासिल की और इस बार कांग्रेस के नेता दिनेश सिंह यहां के सांसद बने। वो लगातार दो बार इस सीट पर विजयी रहे थे, वो देश के विदेश मंत्री भी रहे थे।

साल 1977 में भारतीय लोकदल के रूपनाथ सिंह यादव इस सीट पर विजयी रहे और इनके बाद अजित प्रताप सिंह दोबारा यहां के सांसद पद पर बैठे। अजित इस बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे। 1991 में जनता दल के नेता अभय प्रताप सिंह सांसद की सीट पर बैठे। साल 1996 में कांग्रेस के टिकट पर दिनेश सिंह की बेटी राजकुमारी रत्ना सिंह प्रतापगढ़ की पहली महिला सांसद बनी थी। 1998 में पहली बार भाजपा यहां जीती और भाजपा नेता राम विलास वेदांती यहां से सांसद चुने गए लेकिन 1999 में राजकुमारी रत्ना सिंह ने उन्हें हरा दिया और ये सीट अपने नाम की। 2004 में समाजवादी पार्टी के अक्षय प्रताप सिंह ने यहां की सीट पर जीत दर्ज की लेकिन साल 2014 में ये सीट अपना दल के नाम रही और कुंवर हरिबंश सिंह यहां के एमपी बने।

कुंवर हरिबंश सिंह पिछले 5 सालों के दौरान कुंवर हरिबंश सिंह की लोकसभा में उपस्थिति 91 प्रतिशत रही। इस दौरान उन्होंने 31 डिबेट में हिस्सा लिया है और 996 प्रश्न सदन में पूछे हैं। प्रतापगढ़ लोकसभा सीट ,परिचय- प्रमुख बातें देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था राष्ट्रीय कवि हरिवंश राय बच्चन की जन्म स्थली के नाम से भी जाना जाता है 1858 में इस जिले की स्थापना हुई थी बेल्हा प्रतापगढ़ ने नाम से जाना जाता था क्योंकि यहां सई नदी के किनारे मां बेल्हा देवी का मंदिर था प्रतापगढ़ देश के 250 सबसे पिछड़े इलाकों में से एक प्रतापगढ़ 3,717 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और औसत साक्षरता दर 70.09% है। दुनिया में सबसे ज्यादा आंवला पैदा होते हैं साल 2014 में 1716394 मतदाताओं ने वोट दिया पुरुष मतदाताओं की संख्या 53 प्रतिशत और महिला मतदाताओं की संख्या 46 प्रतिशत थी। प्रतापगढ़ की 85 प्रतिशत आबादी हिंदू और 14 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम सपा-बसपा गठबंधन के बाद इस सीट पर आगामी लोकसभा चुनाव दिलचस्प हो गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget