एक्सप्लोरर

लखीमपुुर मामले में अखिलेश, शिवपाल, चंद्रशेखर के बाद अब प्रियंका ने यूपी पुलिस पर उठाए सवाल, लगाए ये आरोप

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर मामले में पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने योगी सरकार को भी घेरा है.

लखीमपुर खीरी में सोमवार (7 जनवरी) देर शाम को पुलिस हिरासत में गैंगस्टर रामचंद्र की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी, इसको लेकर परिजनों के जरिये पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. मृतक का मंगलवार (8 जनवरी) को पोस्टमार्टम होने के बाद लोगों ने बम्हनपुर चौराहे पर रोड जाम कर दिया. इसके बाद मौके पर पहुंचे एक अधिकारी ने मृतक के परिजनों को धमकाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

इस वायरल वीडियो पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर प्रियंका ने लिखा- भारत के संविधान ने दलितों-वंचितों को अधिकार देकर अन्याय-अत्याचार के खिलाफ ताकत दी। भाजपा राज में न तो संविधान का सम्मान है, न ही वंचित वर्गों के अधिकारों का। वंचित समाज से आने वाले एक परिवार ने अत्याचार के खिलाफ सवाल उठाया तो भाजपा सरकार की पुलिस का व्यवहार देखिए...

इससे पहले सपा चीफ और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव, नगीना सांसद चंद्रशेखर और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने इस मामले में पुलिस पर आरोप लगाए थे.

मृतक परिजनों मांग कर 30 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे. मृतक के परिजनों का कहना था कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. इस विरोध के बाद देर रात धौरहरा पुलिस क्षेत्राधिकारी पीपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने सड़क जाम कर विरोध कर रहे लोगों को फटकार लगाई.

दो सिपाई लाइन हाजिर
धौरहरा पुलिस क्षेत्राधिकारी पीपी सिंह ने विरोध कर रहे लोगों से कहा कि जितना धरना करना है या जाम लगाना है, वो सब कर लो. लेकिन तुम्हारी कोई भी गलत मांग नहीं मानी जाएगी. इस मामले की भी वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने वायरल कर दी. इसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एक्स (पहले ट्विटर) पर संदेश पोस्ट किया था.

इसी क्रम में परिजनों की मांग पर आज यानी बुधवार को दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है. मृतक के भाई दिनेश ने बताया कि हमारे ऊपर दर्ज मुकदमा भी वापस लेने का आश्वासन पुलिस ने दिया है. इसके बाद परिजनों ने मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी हैं.(नवीन अवस्थी के इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget