एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election: महिला वोटरों को लुभाने में जुटी कांग्रेस, प्रियंका गांधी 8 जनवरी को यहां करेंगी चुनावी रैली

प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आठ जनवरी को अल्मोड़ा में चुनावी सभा को सम्बोधित कर सकती हैं. फिलहाल, प्रियंका गांधी का उत्तराखंड में दो स्थानों के लिए कार्यक्रम तय हुआ है.

Uttarakhand News: प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आठ जनवरी को अल्मोड़ा में चुनावी सभा को सम्बोधित कर सकती हैं. जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्रियंका श्रीनगर में पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचेंगी. हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से अब तक तय तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. उनका अभी संभावित कार्यक्रम तय किया गया है. फिलहाल, प्रियंका गांधी का उत्तराखंड में दो स्थानों के लिए कार्यक्रम तय हुआ है. महिला और युवा वोटरों का समर्थन हासिल करने और अपने चुनाव प्रचार अभियान को धार देने को कांग्रेस ने ये फैसला किया है.

हम चाहते हैं कि हमारी नारी संस्कृति का वो नजदीक से दर्शन करें- हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कुछ समय पहले इस सम्बंध में अपनी सोशल मीडिया में जारी की गई पोस्ट में इसका जिक्र भी किया है. उन्होंने लिखा था कि प्रियंका गांधी गढ़वाल और कुमाऊं आएं, इसके लिए हम सारे गढ़वाल और कुमाऊंवासी उनको सादर आमंत्रित करते हैं.रावत ने कहा, ''हम चाहते हैं कि हमारी नारी संस्कृति का वो नजदीक से दर्शन करे. हमारी संस्कृति की आभा को अपनी उपस्थिति से सारे देश और दुनिया में आभाषित करें. पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर मैं श्रीनगर और गढ़वाल में आपको आमंत्रित करता हूं. आप आइए, आप हमारे आमंत्रण को स्वीकार करिए. चुनाव की इस बेला में उत्तराखंडियत की रक्षा के लिए हम सब लोगों को शक्ति प्रदान करें.

18 जनवरी को राहुल गांधी की चुनावी रैली

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पिछले दिनों हरीश रावत ने ऐलान किया था कि आगामी विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा. गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के उत्तराखंड चुनावी दौरे के बाद राहुल गांधी भी 18 जनवरी को प्रदेश में चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें:-

चुनाव फटाफट: योगी के मथुरा से चुनाव लड़ने की उठी मांग, हापुड़ में SP-RLD कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान हंगामा

Jammu Kashmir: पाकिस्तान की साजिश नाकाम, सीमा पर बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ बीएसएफ ने बरामद की हेरोइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Monsoon Session 2026: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget