एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: पाकिस्तान की साजिश नाकाम, सीमा पर बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ बीएसएफ ने बरामद की हेरोइन

Jammu Kashmir: सीमा पर जिस बोरी में यह हथियार छिपाकर रखे गए थे उस पर उर्दू भाषा में लिखा हुआ है और यह बोरी पाकिस्तान की बताई जा रही है.

Jammu Kashmir Arms Recovered: जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पेट्रोलिंग के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद किया है. यह जखीरा झाड़ियों के बीच छिपा कर रखा गया था. जिस बोरी में यह हथियार छिपाकर रखे गए थे उस पर उर्दू भाषा में लिखा हुआ है और यह बोरी पाकिस्तान की बताई जा रही है. हथियारों के साथ हेरोइन भी इसके अंदर रखी गई थी.

अधिकारियों ने बताया कि यह खेप चमलियाल सीमा चौकी के पास सरकंडा (जंगली घास) में छिपे एक सफेद रंग के बोरे मे मिली. अधिकारियों ने बताया कि बोरे से पांच मैगजीन, तीन एके राइफल, सात गोलियों के साथ चार पिस्तौल, पांच पैकेट हेरोइन और कुछ गोला बारूद मिला है. उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान बल ने बोरे को देखा, जिस पर ‘‘कराची फर्टिलाइजर्स कम्पनी लिमिटेड’’ लिखा था. अधिकारियों ने बताया कि अभी तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि खेप को ड्रोन द्वारा गिराया गया या सीमा पार से हथियारों तथा मादक पदार्थों के तस्करों द्वारा इसे यहां लाया गया था.

ये भी पढ़ें: Lakhimpur Violence: लखीमपुर कांड में SIT ने दायर की 5000 पन्नों की चार्जशीट, गृह राज्य मंत्री के बेटे को बनाया मुख्य आरोपी

पाकिस्तान पर तस्करी का शक जताया जा रहा है. इसके अंदर से तीन एकके-47 रायफल्स, पांच पैकेट हेरोइन, 4 पिस्टल, 14 राउंड एके-47 बरामद किए गए हैं. गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार जम्मू कश्मीर में शांति के खिलाफ साजिशें रचता आ रहा है. 

जम्मू-कश्मीर के सांबा में सेना का फर्जी अधिकारी गिरफ्तार

इससे पहले, जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सेना के एक फर्जी अधिकारी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस के एक गश्ती दल ने बारी ब्राहमण इलाके में सेना की वर्दी में आर एस पुरा निवासी रमन सिंह को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा.

प्रवक्ता ने कहा कि पूछताछ करने पर वह सेना का पहचान पत्र नहीं दिखा सका और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाया. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने सिंह से और अधिक पूछताछ की तथा उन्हें उसके मकसद के बारे में और अधिक संदेह हो गया. बाद में गिरफ्तार व्यक्ति ने खुलासा किया कि वह सैन्य अधिकारी नहीं है और केवल एक लेफ्टिनेंट की वेश बनाये हुए था. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: EC ने पांच चुनावी राज्यों को लिखा पत्र, कोरोना टीकाकरण की रफ्तार तेज करने के दिए निर्देश  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget