एक्सप्लोरर

उन्नाव कांड के दोषियों का बीजेपी से संबंध, सुरक्षित नहीं महिलाएं : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने उन्नाव कांड को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

उन्नाव, आईएएनएस। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने परिजनों से करीब 20 मिनट तक बातचीत की। इस दौरान परिजनों ने उन्हें बताया कि रेप के आरोपी पूरे परिवार को पिछले एक साल से परेशान कर रहे थे। इस मुलाकात के बाद प्रियंका ने कहा, 'उन्नाव में जिस तरह माखी की घटना और अब दुष्कर्म पीड़िता की मौत हुई है, उससे साफ है कि उन्नाव में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मैंने यह भी सुना है कि दोषियों का भाजपा से संबंध है। राज्य में अपराधियों में कोई डर नहीं है।'

प्रियंका ने आगे कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में महिला उत्पीड़न की घटना बढ़ रही है। दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार को बराबर धमकी मिल रही थी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। मुख्यमंत्री इस सवाल का जवाब दें कि आखिर प्रदेश में महिलाओं का क्या स्थान है। माखी और कल जिस तरह से एक और बेटी की मौत हुई है, उसने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसके अलावा प्रियंका ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि राज्य में अपराधियों की कोई जगह नहीं है, लेकिन मुझे तो लगता है कि यहां महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है। प्रशासन को बताना पड़ेगा कि ऐसा क्यों हो रहा है।

उन्नाव पीड़िता की भाभी ने बताया, "प्रियंका ने कहा कि वह हमारे साथ न्याय के लिए लड़ेंगी। हमारी एकमात्र मांग है कि दोषियों को फांसी दी जाए, तभी मेरी ननद की आत्मा को शांति मिलेगी।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget