एक्सप्लोरर

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई की तारीख पक्की, इकरा हसन ने इस अंदाज में दी बधाई

Rinku Priya Wedding: मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी और सगाई की तारीख पक्की हो गई है. अब इस पर सपा सांसद इकरा हसन ने दोनों को बधाई दी है.

Rinku Priya Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह की शादी जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज से तय हो गई है और दोनों की रिंग सेरेमनी (सगाई की रस्म) आठ जून को लखनऊ में होगी.

प्रिया सरोज के पिता और जौनपुर के केराकत विधानसभा सीट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने रविवार को इस रिश्ते की पुष्टि की. रिंकू और प्रिया सरोज की सगाई और शादी की सूचना पर कैराना से सांसद इकरा हसन ने प्रतिक्रिया दी है. सपा सांसद ने दोनों को बधाई दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर इकरा ने लिखा- लोकसभा में साथी सांसद प्रिया सरोज व क्रिकेटर रिंकू सिंह को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं.

उन्होंने बताया कि रिंग सेरेमनी में परिवार के सदस्य करीबी मित्र और रिश्तेदार शामिल होंगे. शादी परंपरागत तरीके से इसी साल 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी. इस शादी समारोह में क्रिकेट जगत के सितारे, बॉलीवुड हस्तियां, उद्योगपति और प्रमुख राजनेताओं को आमंत्रित करने की तैयारी चल रही है.

अखिलेश यादव ने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर कसा तंज, कहा- 'नए DGP के स्वागत में...'

 उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में रिंकू सिंह के परिजनों से मुलाकात के बाद दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ.

क्या बोले तूफानी सरोज?
तूफानी सरोज ने कहा, ' रिंकू और प्रिया एक-दूसरे को पहले से जानते हैं. प्रिया की सहेली के पिता (जो एक क्रिकेटर हैं) के माध्यम से दोनों की मुलाकात हुई थी. दोनों ने परिजनों की रजामंदी से शादी का फैसला लिया.'

पेशे से अधिवक्ता 26 साल की प्रिया सरोज पहली बार सांसद बनी हैं. 27 साल के रिंकू सिंह ने भारत के लिए दो एकदिवसीय और 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है. आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले रिंकू इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं.

 सपा विधायक के करीबियों के अनुसार, शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होगी. दोनों ने एक-दूसरे को समझने के लिए पर्याप्त समय लिया और अब एक नयी शुरुआत के लिए तैयार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget