एक्सप्लोरर

नोएडा: निजी अस्पताल की घोर लापरवाही, जांच के लिये सैंपल देकर घर लौटे मरीज की मौत, बाद में रिपोर्ट आई पॉजिटिव

एक तरफ कोरोना महामारी अपने पैर पसारती जा रही है और दूसरी तरफ निजी अस्पतालों की लापरवाही सामने आ रही है. नोएडा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है

नोएडा.बलराम पांडे. उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी नोएडा में एक बार फिर निजी अस्पतालों की लापरवाही सामने आई. यहां एक कोरोना संदिग्ध मरीज का सैंपल लेने के बाद उसे घर भेज दिया गया और सुबह करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई. यही नहीं जब दिन में रिपोर्ट आई तो वो कोरोना पॉजिटिव निकला.

आपको बता दें कि सेक्टर 82 केंद्रीय विहार के रहने वाले एक शख्स को एक सप्ताह पहले जुखाम-बुखार और बदन दर्द की शिकायत हुई. जिससे उन्हें लगा कि शायद उन्हें कोरोना हो गया. जिसके बाद वो प्राइवेट हॉस्पिटल के चक्कर लगाते रहे ताकि उनका टैस्ट जल्दी हो जाये. क्योंकि सरकारी अस्पताल में भीड़ ज्यादा होने की वजह से समय बहुत लगता था लेकिन उनका टैस्ट किसी निजी अस्पताल में नहीं हो पाया.

सैंपल लेकर भेज दिया

इसके बाद किसी ने उन्हें सलाह दी कि ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल चले जाएं, वहां आपका टैस्ट जल्द हो जायेगा. जिसके बाद वह शख्स शारदा अस्पताल गया. जहां उसका सैंपल लेकर उसे भर्ती करने के बजाय घर भेज दिया गया, जबकि ICMR की गाइडलाइंस के मुताबिक सैंपल के बाद मरीज को घर नहीं भेजा जा सकता है, लेकिन अस्पताल ने ये किया और मरीज को घर भेज दिया. जिसके बाद 9 जून की सुबह करीब 6 बजे वे वॉशरूम के लिए गए लेकिन वो वहीं गिर गये और उनकी मौत हो गई.

मौत की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को हुई तो वो अपनी टीम के साथ खुद ही मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को गाइड लाइंस के मुताबिक सुरक्षित कवर के भीतर रखकर अंतिम संस्कार के लिए भेजा. हालांकि इस पूरे प्रकरण पर परिजनों से बात नहीं हो पाई है क्योंकि सभी क्वारन्टीन हैं. वहीं मृतक के बेटे के मित्र लोकेश कश्यप ने यह पूरी घटना सिलसिलेवार तरीके से बतायी.

कोरोना महामारी को लेकर निजी अस्पतालों का ये रवैया कितने लोगों की जान खतरे में डाल सकता है। जबकि सभी को ये पता है कि ये घातक बीमारी बेहद संक्रामक है. प्राइवेट अस्पताल इस तरह का कृत्य करेंगे तो लोगों का विश्वास इन अस्पतालों से उठ जायेगा. वहीं इस पूरे मामले की जानकारी जब जिलाधिकारी को हुई तो उनका कहना है पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी और दोष साबित होने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget