एक्सप्लोरर

कौशांबी की जेल में कैदियों के इस काम से खुश हुये पीएम मोदी, 'मन की बात' कार्यक्रम में किया जिक्र

यूपी के कौशांबी में कैदियों द्वारा किये कामों की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है. कौशांबी की जेल में बेजुबान गोवंश के लिये कैदी कंबल बना रहे हैं. यही नहीं पहले चरण में करीब 150 कंबल बनाये थे.

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में जेल प्रशासन ने अनोखी पहल की है. यहां के बंदियों ने जेल के पुराने कंबलों से गोवंशों के लिए गरम कोट बनाने का काम शुरू किया है. पहले चरण में तकरीबन डेढ़ सौ गर्म कोट बनाए गए हैं. इन कोटों को मुख्यालय से सटे एक गौशाला में ले जाकर अफसरों ने गोवंश को पहना भी दिया है. जेल प्रशासन की अनोखी पहल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ''मन की बात'' कार्यक्रम में सराहना की है.

पीएम मोदी ने की सराहना

कौशांबी जेल प्रशासन जनहित में कोई न कोई सराहनीय कार्य करता रहता है. लॉकडाउन के दौरान जेल प्रशासन ने बंदियों के माध्यम से मास्क बनाने का काम किया था. जेल प्रशासन की इस अनोखी पहल की शासन स्तर पर भी सराहना की गई थी. जेल के बने मास्क को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व आम लोगों ने पहना था. अब जेल प्रशासन ने ठंड को देखते हुए बेजुबानों के लिए गरम कोट बनाने की अनोखी पहल की है.

इस तरह आया विचार 

दरअसल जेल में बंदियों के लिए कंबल मंगाए जाते हैं. बंदियों के इस्तेमाल के जब कंबल खराब हो जाते हैं तो ये फेंक दिए जाते हैं. इन कंबलों को इस्तेमाल में लाया जाए, इसके लिए जेल अधीक्षक बीएफ मुकुंद ने गौशाला में रखे गए गोवंशों के लिए गरम कोट बनाने का काम बंदियों के माध्यम से शुरू करवाया. पहले चरण में लगभग डेढ़ सौ कंबल से गरम कोट बनाए गए हैं. जेल प्रशासन की इस अनोखी पहल की जानकारी शासन को हुई तो प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे संज्ञान में लिया और काम में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया. धीरे-धीरे यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भी पहुंची तो उन्होंने भी इस काम की सराहना की और आज पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में पूरे देश के लोगों को कौशांबी जेल प्रशासन की इस अनोखी पहल की सराहना करते हुए जानकारी दी.

गोवंश को पहनाये गये कंबल

डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी अभिनंदन सहित अन्य अफसरों ने मंझनपुर मुख्यालय से सटे बंधवा राजभर गांव की गौशाला में पहुंचकर जेल द्वारा बनाए गए गर्म कोटों को गोवंश को पहनाया. डीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि ठंड के चलते इंसान ही क्या मवेशी भी परेशान हो जाते हैं. ठंड से बचाव के लिए गौवंश को गरम कोट जेल के बंदियों के फटे पुराने कपड़ों को एकत्रित कर बनाया जा रहा है. पहले चरण में लगभग 150 कंबल बनाए गए हैं. इन कंबलों को कुछ गोवंश को पहना दिया गया है. आगे भी बंदियों के माध्यम से कोट बनाने का काम जारी रहेगा. जिले भर के गौशाला के गोवंशों को गरम कोट पहनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

यूपी: वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखने पर चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत, परिवहन विभाग करेगा सख्त कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग के बीच ओपी राजभर ने खेला बड़ा खेल, बढ़ी BJP की मुश्किल!
सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग के बीच ओपी राजभर ने खेला बड़ा खेल, बढ़ी BJP की मुश्किल!

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget