एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा कल, 48 परियोजनाओं की सौगात देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वाराणसी आएंगे। इस दौरान वे 1200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

वाराणसी, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं और इस दौरान वह तीस से ऊपर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए काशी उत्सुक है। मैं उन्हीं तैयारियों की समीक्षा करने आया हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी काशी से जुड़ी 1200 करोड़ से अधिक योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा जिला अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले जंगमबाड़ी मठ में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री वहां श्री सिद्धान्त सिखवानी ग्रंथ का विमोचन करने के साथ ही ग्रंथ का मोबाइल एप जारी करेंगे।

जंगमबाड़ी मठ से मोदी पड़ाव जाएंगे जहां से वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल का लोकार्पण करने के साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह प्रतिमा देश में पंडित दीनदयाल की सबसे ऊंची प्रतिमा है जिसे 200 से अधिक शिल्पकारों ने एक साल में तैयार किया है।

इसके साथ ही मोदी विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें बीएचयू के 430 बेड वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और 74 बेड का मनोरोग अस्पताल भी शामिल है। राय ने बताया कि इस दौरान मोदी वहां जनसभा को संबोधित भी करेंगे। यहां से प्रधानमंत्री मोदी बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल पहुंचेंगे । वहां भी ''काशी एक रूप अनेक'' कार्यक्रम में शामिल होंगे।

महाकाल एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी प्रधानमंत्री इसके अलावा रविवार को महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन तीन ज्योतिर्लिंग तीर्थस्थल वाराणसी, उज्जैन और ओंकारेश्वर को जोड़ेगी। प्रधानमंत्री विडियो लिंक के माध्यम से आईआरसीटीसी की महाकाल एक्सप्रेस को रवाना करेंगे। यह देश में पहली ओवरनाइट कॉरपोरेट ट्रेन होगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget