एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने किया देश को संबोधित, बोले- सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारे लिए नया सवेरा लेकर आया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या मामले में ऐतिहासिक फैसले के बाद देश को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला देश के लिए नया सवेरा लेकर आया है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम 6 बजे देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान अयोध्या मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का जिक्र किया। जानिए, मोदी ने अपने संबोधन के दौरान क्या-क्या कहा।

  • राम मंदिर के निर्माण का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया है, अब देश के हर नागरिक पर राष्ट्र निर्माण की जवाबदारी और बढ़ गई है। एक नागरिक के तौर पर हम सभी पर देश की न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान, नियम कायदों का सम्मान करना, ये दायित्व भी पहले से अधिक बढ़ गया है: पीएम
  • इन सारी बातों को लेकर कभी भी, कहीं भी किसी के मन में कोई भी कटुता रही हो तो उसे भी तिलांजलि देने का दिन है। नए भारत में भय, कटुता, नकारात्मकता का कोई स्थान नहीं है: पीएम मोदी
  • आज अयोध्या पर फैसले के साथ ही 9 नवंबर की ये तारीख हमें साथ रहकर आगे बढ़ने की सीख भी दे ही है। आज के दिन का संदेश जोड़ने का है-जुड़ने का है और मिलकर जीने का है: पीएम मोदी
  • 'सर्वोच्च न्यायालय ने इस फैसले के पीछे दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाई है। इसलिए, देश के न्यायधीश, न्यायालय और हमारी न्यायिक प्रणाली अभिनंदन के अधिकारी हैं।'
  • भारत की न्यायपालिका के इतिहास में भी आज का ये दिन एक स्वर्णिम अध्याय की तरह है। इस विषय पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सबको सुना और बहुत धैर्य से सुना और पूरे देश के लिए खुशी की बात है कि सर्वसम्मति से फैसला दिया: पीएम मोदी
  • फैसला आने के बाद जिस प्रकार हर वर्ग, हर समुदाय और हर पंथ के लोगों सहित पूरे देश ने खुले दिल से इसे स्वीकार किया है, वो भारत की पुरातन संस्कृति, परंपराओं और सद्भाव की भावना को प्रतिबिंबित करता है: पीएम
  • पूरी दुनिया ये तो मानती है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है, लेकिन आज दुनिया ने ये भी जान लिया है कि भारत का लोकतंत्र कितना जीवंत और मजबूत है: पीएम मोदी
  • आज सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसे महत्वपूर्ण मामले पर फैसला सुनाया है, जिसके पीछे सैकड़ों वर्षों का दीर्घकालीन इतिहास है। पूरे देश की इच्छा थी कि इस मामले की अदालत में रोज सुनवाई हो, जो हुई और आज निर्णय आ चुका है। दशकों तक चली न्याय प्रकिया का अब समापन हो गया है: मोदी
  • सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला दिया है, इसके पीछे सैकड़ों वर्षों का इतिहास है : मोदी
  • भारत विविधता में एकता के लिए जाना जाता है : पीएम

संबोधन से पहले मोदी ने देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या पर अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। रामभक्ति हो या रहीमभक्ति, यह समय हम सभी के लिए भारतभक्ति की भावना को सशक्त करने का है। देशवासियों से मेरी अपील है कि शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखें।

'फैसला कई वजहों से महत्वपूर्ण' पीएम मोदी ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला कई वजहों से महत्वपूर्ण है। यह बताता है कि किसी विवाद को सुलझाने में कानूनी प्रक्रिया का पालन कितना अहम है। हर पक्ष को अपनी-अपनी दलील रखने के लिए पर्याप्त समय और अवसर दिया गया। न्याय के मंदिर ने दशकों पुराने मामले का सौहाद्र्रपूर्ण तरीके से समाधान कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला अयोध्या में मंदिर निर्माण को शनिवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। पांच जजों की बेंच की अगुवाई कर रहे जस्टिस रंजन गोगोई ने फैसला पढ़ते हुये विवादित जमीन रामलला को दी। साथ ही उन्हें कानूनी मान्यता दे दी। अदालत ने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार से सलाह कर सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन दी जाए। तीन महीने में ट्रस्ट बनाकर इसकी प्रक्रिया शुरू करें। साथ ही केंद्र सरकार मंदिर निर्माण के लिये 3 महीने में विवादित क्षेत्र के लिए एक ट्रस्ट बनाये। ट्रस्ट मंदिर का निर्माण व प्रबंधन और विकास देखेगा। बैलेंस कायम करने के लिए सरकार मुस्लिमों को मस्जिद बनाने के लिए अन्य जगह पर जमीन दें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चंपत राय से हमारा कोई लेना-देना नहीं', श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति के आचार्य धर्मदास महाराज का बड़ा बयान
'चंपत राय से हमारा कोई लेना-देना नहीं', श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति के आचार्य धर्मदास महाराज का बड़ा बयान
'आज राम भक्ति की दुहाई दे रहे हैं, अयोध्या आने के लिए मचल रहे हैं', सपा-कांग्रेस पर CM योगी का तंज
'आज राम भक्ति की दुहाई दे रहे हैं, अयोध्या आने के लिए मचल रहे हैं', सपा-कांग्रेस पर CM योगी का तंज
कार में टच हुई बाइक, पहले पीटा फिर गाड़ी में डाल कर ले गए, ऑफिस में मारा, 17 साल के युवक की मौत
कार में टच हुई बाइक, पहले पीटा फिर गाड़ी में डाल कर ले गए, ऑफिस में मारा, 17 साल के युवक की मौत
'ऐसे लोग कतई बख्शे नहीं जाने चाहिए', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर BSP चीफ मायावती का बड़ा बयान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर मायावती का बड़ा बयान, ''ऐसे लोग कभी भी...'

वीडियोज

Pakistan News: कराची हमले में भारत का हाथ था? पाकिस्तान ने लगा दिया आरोप... तो भारत ने धो डाला!
Weather Alert: आसमान में बादल हैं, तो फिर बारिश क्यों गायब है? क्या खतरा मंडरा रहा है? ABPLIVE
लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाईकोर्ट जाएं...', भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
'हाईकोर्ट जाएं...', भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी में मेरी कोई भूमिका नहीं', चंपत राय ने पूछताछ में टिन्नू यादव पर भी दिया बड़ा बयान
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी में मेरी कोई भूमिका नहीं', चंपत राय ने टिन्नू यादव पर भी दिया बड़ा बयान
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान! इस खिलाड़ी को किया गया बाहर! देखिए सबके नाम
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान! इस खिलाड़ी को किया गया बाहर! देखिए सबके नाम
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
Ganga Jal Importance For Mughal: हर रोज कितना गंगा जल पीता था मुगल बादशाह अकबर? कहता था- 'अमृत का पानी'
हर रोज कितना गंगा जल पीता था मुगल बादशाह अकबर? कहता था- 'अमृत का पानी'
UKPSC PCS Recruitment: उत्तराखंड में जल्द होगी PCS के 63 पदों पर भर्ती, अक्टूबर में प्री-परीक्षा का प्लान
उत्तराखंड में जल्द होगी PCS के 63 पदों पर भर्ती, अक्टूबर में प्री-परीक्षा का प्लान
Ginger Tea Health Risks: फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
Embed widget