एक्सप्लोरर

PM Modi Kanpur Visit: 28 को कानपुर आएंगे पीएम मोदी, IIT के दीक्षांत समारोह से मेट्रो के उद्घाटन तक जानिए पूरा कार्यक्रम

PM मोदी 28 दिसंबर को कानपुर आ रहे हैं. इस दौरान वो करीब 3 घंटे तक शहर में रहेंगे. पीएम पहले आईआईटी के दीक्षांत समारोह और फिर निराला नगर रेलवे मैदान में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे.

PM Modi Kanpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को कानपुर आ रहे हैं. इस दौरान वो करीब 3 घंटे तक शहर में रहेंगे. पुलिस और प्रशासन ने पीएम मोदी के आने की तैयारी शुरू कर दी है. पीएम 28 दिसंबर को पहले आईआईटी के दीक्षांत समारोह और फिर निराला नगर रेलवे मैदान में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे. वहां से वे जनसभा को संबोधित करेंगे. वे मेट्रो का सफर करके उसका उद्घाटन भी कर सकते हैं.

तैयारियां शुरू
पीएम के आने को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. पुलिस कमिश्नर, डीएम समेत सभी अधिकारी निराला नगर रेलवे मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. निराला नगर रेलवे मैदान में होने वाली जनसभा को लेकर हर विभाग को जिम्मेदारी दे दी गई है. सभी बिंदुओं पर सभी विभागों के अफसरों के बीच मंथन भी किया गया है. 

दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी के पांच छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगे. वे 28 दिसंबर को संस्थान के 54 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. प्रधानमंत्री छात्रों को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल, डायरेक्टर गोल्ड मेडल, रतन स्वरूप मेमोरियल प्राइस और डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा मेडल देंगे. आईआईटी का दीक्षांत समारोह कोरोना के चलते इस वर्ष ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजन होगा. 

दीक्षांत समारोह को 3 सेशन में बांटा गया है पहला सेशन सुबह 11:30 से 1:00 बजे दूसरा सेशन 3:00 से 4:00 और तीसरे सेशन शाम 5:00 से 8:00 के बीच होगा. प्रधानमंत्री पहले सेशन में शामिल होंगे. पहले सेशन के दौरान ऑडिटोरियम में बैठने वाले छात्र-छात्राओं का चयन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों के नाम की लॉटरी निकाली जाएगी. 27 दिसंबर को इसका रिहर्सल भी किया जाएगा. 

मेगा लेदर क्लस्टर की नींव रख सकते हैं
शहर में प्रधानमंत्री मोदी रमईपुर में बनने वाले मेगा लेदर क्लस्टर की नींव रख सकते हैं. क्लस्टर के लिए भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया संबंधी अंतिम अड़चन दूर कर ली गई है. प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है क्लस्टर बनने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. पिछले साल दिसंबर में सरकार ने क्लस्टर को मंजूरी दी थी. यहां करीब 6000 करोड़ का निवेश होना है. क्लस्टर में जूते के अलावा अन्य चमड़ा उत्पादों के फ़ैक्टरियों की स्थापना की जानी है. इनसे 13000 करोड़ का सालाना उत्पादन भी होगा. 235 एकड़ के इस प्रोजेक्ट में 55 एकड़ में ₹30 फीसदी जमीन पर ग्रीन बेल्ट होगी. 20 एमएलडी क्षमता वाला ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

UP Election: केशव प्रसाद मौर्य ने दिया नया नारा, कहा- '2022 में 100 में से 60 हमारा है, 40 में...'

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ बोले- पिछली सरकार जहां कब्रिस्तान के नाम पर खर्च करती थी, हमारी सरकार ने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget