एक्सप्लोरर

UP Election: केशव प्रसाद मौर्य ने दिया नया नारा, कहा- '2022 में 100 में से 60 हमारा है, 40 में...'

UP Assembly Election 2022: फिरोजाबाद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 661 करोड़ रुपये की लागत से 143 परियोजनाओं का लोकार्पण किया. लोकार्पण कार्यक्रम के बाद उन्होंने मंच से भाषण दिया.

UP Assembly Election 2022: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 661 करोड़ रुपये की लागत से 143 परियोजनाओं का लोकार्पण किया. लोकार्पण कार्यक्रम के बाद उन्होंने मंच से भाषण देते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2017 में अगर आपने सपा को चुन लिया होता तो सपा अराजकता करती औेर देश को बर्बाद कर दिया होता. अखिलेश यादव की रैली में उमड़नेवाली भीड़ पर चुटकी लेते हुए कहा कि 2017 से पहले भी दिखाई देती थी लेकिन इससे कुछ नहीं होने वाला.

मौर्य ने नया नारा दिया और कहा 2022 में 100 में से 60 हमारा है, 40 में बटवारा है, बंटवारे में भी हमारा है. रैली में आई भीड़ से उन्होंने कहा आप हनुमान जी की तरह शक्तिशाली हो. आप 403 सीटें भी जीत सकते हो. मौर्य ने दावा किया कि 2022 के नतीजे आने के बाद कई नेता विदेश चले जाएंगे. सपा के मुखिया को बीजेपी की वैक्सीन बताने पर भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि हमने 125 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई है. मीडिया के सवालों का भी मौर्य ने जवाब दिया.

उनसे पूछा गया कि विकास की बातें करने वाली पार्टियां अब अब्बा जान, चाचा जान, जिन्ना, लाल टोपी, काली टोपी, जाली टोपी पर आ गई हैं, इसको आप कैसे देखते हैं. उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को दर्द होता है. हम राष्ट्र भक्त जिन्ना का नाम लेने वाले लोगों को जवाब देंगे. अगर इससे उनको परहेज होता है तो देश के दुश्मनों का नाम लेना बंद करें,  तुष्टीकरण बंद करें, गुंडों को संरक्षण देना बंद करें. उन्होंने दावा कि 2022 में फिरोजाबाद की सभी सीटों पर कमल खिलेगा और उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीत कर फिर से सरकार बनाएंगे. उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी की वापसी ना हुई है और ना होने पाएगी. कमल खिला है कमल खिलेगा. 

Lok Sabha से CBI और ED निदेशक का कार्यकाल 5 साल तक करने से जुड़े बिल पारित

दिल्ली पहुंचा बिपिन रावत समेत सभी 13 लोगों का पार्थिव शरीर, 9 बजे पीएम मोदी देंगे श्रद्धांजलि

 

UP Election: केशव प्रसाद मौर्य ने दिया नया नारा, कहा- '2022 में 100 में से 60 हमारा है, 40 में...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget