एक्सप्लोरर

President Kovind Kanpur Visit: कानपुर दौरे से पहले राष्ट्रपति कोविंद ने अपने पैसे से कराया घर का रंग-रोगन, जुड़ी हैं उनकी खास यादें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 3 और 4 तारीख को कानपुर का दौरा करेंगे. उनके दौरे से पहले कानपुर नगर स्थित उनके घर को सजाया जा रहा है.

UP News: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर अपने शहर कानपुर पहुंच रहे हैं. वह 3 और 4 जून को कानपुर देहात और कानपुर नगर में होंगे. ऐसे में कानपुर नगर में महर्षि दयानंद विहार स्थित उनके घर को सजाया संवारा जा रहा है. राष्ट्रपति कोविंद ने केयरटेकर को अपना पैसा देकर घर का रंग-रोगन करवाया है. इसलिए माना जा रहा है कि राष्ट्रपति अपने इस घर का दौरा कर सकते है. ऐसे में सरकारी विभागों ने राष्ट्रपति के घर के आसपास सफाई कराई है. बताया जाता है कि राष्ट्रपति को अपने इस घर से खास लगाव है और उनकी तमाम यादें इस घर से जुड़ी हुई हैं. 

राष्ट्रपति के घर की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्वागत वाली होर्डिंग लगाई गई है. उधर, उनके पड़ोसियों का कहना है कि वह कई वर्षों से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का इंतजार कर रहे हैं और इस बार उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति 10 मिनट के लिए ही सही लेकिन घर जरूर आएंगे. 

तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे राष्ट्रपति कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जब कानपुर पहुंचेंगे तो त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच होंगे. 3000 से अधिक पुलिसकर्मी राष्ट्रपति की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे.  पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे को लेकर एयरपोर्ट एरोड्रम सर्किट हाउस मर्चेंट चेंबर मुख्य मार्ग और वैकल्पिक मार्ग को 6 जोनों में बांटा गया है. प्रत्येक जोन में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है. आखिरी स्तर में सशस्त्र पुलिस बल को तैनात किया जाएगा. सुरक्षा में 300 कमांडो आधुनिक हथियारों के साथ तैनात किए जाएंगे और कमांडो का नेतृत्व एसपी रैंक के अधिकारी करेंगे.

CM योगी के कैबिनेट के साथ फिल्म 'पृथ्वीराज' देखने पर अखिलेश यादव का तंज- इतिहास के आटे से...

यह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यक्रम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दो दिवसीय दौरे को लेकर कानपुर जिला प्रशासन भी तैयारियों में लगा हुआ है. वह कानपुर महानगर में 4 जून की सुबह 10 से 11 के बीच मर्चेंट चेंबर हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. मर्चेंट चैंबर को 90 वर्ष पूरे हो रहे हैं और इसी के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद खुद यहां मौजूद होंगे. वह यहां एक पुस्तिका का विमोचन भी करेंगे और शहर के प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे. मर्चेंट चेंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के सेक्रेटरी महेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से मर्चेंट चेंबर राष्ट्रपति कोविंद के स्वागत को बेचैन था. उनके पहले यहां राष्ट्रपति के रूप में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल आई थीं. उनके अलावा पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी भी यहां आ चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें -

Samrat Prithviraj Tax Free: UP में ट्रैक्स फ्री हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज', CM योगी आदित्यनाथ ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget