एक्सप्लोरर

यूपी: राष्ट्रपति से मिलने को उत्सुक है भतीजी का परिवार, किसी भी वक्त आ सकता है बुलावा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की भतीजी का परिवार आज शाम राजभवन में उनसे मुलाकात करेगा. इस मुलाकात के लिए भतीजी का परिवार बेहद उत्साहित है.

लखनऊ. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार सुबह राजधानी लखनऊ पहुंच चुके हैं. चारबाग स्टेशन पर ठीक 11:50 बजे राष्ट्रपति की प्रेसिडेंशियल ट्रेन पहुंची. इस दौरान उनके स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे. 

भतीजी का परिवार उत्साहित
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लखनऊ आगमन पर राजाजीपुरम की सपना कॉलोनी में रहने वाली उनकी भतीजी ब्रज किशोरी वर्मा का परिवार बेहद उत्साहित है. राष्ट्रपति की भतीजी का परिवार शाम को किसी भी वक्त राष्ट्रपति से मुलाकात करने के लिए राजभवन जा सकता है. ब्रज किशोरी वर्मा बीएसएनएल से रिटायर्ड हैं. वो पति राजकिशोर वर्मा, बेटे सौरभ, बेटी आरुषि और छोटे बेटे गौरव के साथ रहती हैं. राज किशोर वर्मा आरएसएस से जुड़े हैं और एससी आयोग में सदस्य भी रह चुके हैं. 

राष्ट्रपति बनने से पहले रामनाथ कोविंद जब भी लखनऊ आते थे तो भतीजी के साथ उनके घर पर ही रुकते थे. ब्रज किशोरी और उनके परिवार के सदस्यों ने दो साल पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की थी. आज राष्ट्रपति के लखनऊ आने से सभी बेहद उत्साहित हैं और शाम होने का इंतजार कर रहे हैं.

सड़क मार्ग से राजभवन गए राष्ट्रपति
गौरतलब है कि चारबाग स्टेशन से राष्ट्रपति सड़क मार्ग के जरिए राजभवन गए. इस दौरान चारबाग रेलवे स्टेशन से राजभवन तक का पूरा रूट आम यातायात के लिए बंद कर दिया गया इन सभी रास्तों का ट्रैफिक अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया गया. राष्ट्रपति चारबाग स्टेशन से कैंट स्थित मध्य कमान होते हुए राजभवन गए. इस पूरे रुट पर करीब 3 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी. लखनऊ जोन के एडीजी एसएन साबत, पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर, डीएम अभिषेक प्रकाश खुद सुरक्षा इंतजाम देख रहे हैं. रुट की सभी हाइराइज बिल्डिंग पर स्नाइपर्स तैनात किए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

लखनऊ पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, राजभवन में न्यायाधीशों के साथ करेंगे मुलाकात

ओम प्रकाश राजभर बोले- ओवैसी की पार्टी को 125 सीटें देने के लिए तैयार, सीट बंटवारे में कोई समस्या नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget