एक्सप्लोरर

UP News: दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

Droupadi Murmu Lucknow Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर के लखनऊ पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है और इस संबंध में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने भी बैठक की.

Lucknow News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही हैं, राष्ट्रपति मुर्मू 11 दिसंबर की शाम लखनऊ पहुंचेंगी और दो दिनों तक लखनऊ में रहेंगी. राष्ट्रपति 11 और 12 दिसंबर को लखनऊ में प्रवास करेंगी. राष्ट्रपति लखनऊ में डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आ रहीं हैं. इसके साथ ही राष्ट्रपति 12 तारीख को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आईआईटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी. राष्ट्रपति लखनऊ प्रवास के दौरान राज भवन में रहेंगी और इस दौरान राज भवन में मिनी राष्ट्रपति कार्यलय बनेगा. 

राष्ट्रपति दिल्ली से विशेष विमान से 11 दिसंबर को शाम 4:50 पर लखनऊ पहुंचेंगे. यहां राष्ट्रपति का वीआईपी हैंगर में स्वागत होगा, उसके बाद राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के कार्यक्रम स्थल जाएंगी. जहां वह शाम 5:25 से लेकर शाम के 7:00 बजे तक रहेंगी. डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के 27 साल पूरे होने पर कार्यक्रम हो रहा है. इसके बाद राष्ट्रपति राज भवन के लिए रवाना हो जाएंगी, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगी. अगले दिन 12 तारीख को सुबह राष्ट्रपति राज भवन से 10:20 पर निकलेंगी और 10:40 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेगी. यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आईआईआईटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी.

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर के लखनऊ पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है. इस संबंध में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बैठक की, इसके साथ ही लखनऊ कमिश्नरेट के सीपी एस बी शिरडकर ने भी अधिकारियों को बैठक कर व्यवस्थाओं को लेकर निर्देशित किया है. अमौसी एयरपोर्ट के साथ ही कार्यक्रम स्थलों और पूरे रास्ते की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं और निर्बाध ट्रैफिक व्यवस्था को संचालित करने के लिए जरूरत वाली जगहों पर बैरिकेडिंग लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं. वहीं साफ सफाई और सड़कों की मरम्मत के साथ ही सौंदर्यीकरण और रंगरोगन का भी काम शहर में शुरू हो गया है.

राष्ट्रपति के लखनऊ प्रवास के दौरान राज भवन में मिनी राष्ट्रपति कार्यालय बनाया जाएगा. जिलाधिकारी ने इसके लिए इंटरनेट ब्रॉडबैंड, हॉटलाइन, टेलीफोन, लैपटॉप, कंप्यूटर और प्रिंटर समेत आदि व्यवस्थाएं राज भवन में करने का निर्देश दिया है.

Global Investors Summit: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरूआत, PM मोदी की शादी को लेकर युवाओं से खास अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget