एक्सप्लोरर

प्रयागराज: ससुराल से महिला के अपहरण का मामला, बच्चे समेत बरामद, पति समेत 6 गिरफ्तार

UP News: दिन दिहाड़े महिला को अगवा किए जाने के मामले में प्रयागराज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति सहित आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Prayagraj Kidnapping Case: संगम नगरी प्रयागराज में पूर्व फौजी द्वारा ससुराल में धावा बोलकर पत्नी के बाल खींचते हुए उसे सड़क पर घसीटे जाने और दर्जन भर लोगों के साथ फिल्मी अंदाज में बंदूक की नोक पर उसे सरेआम अगवा किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में न सिर्फ अगवा की गई विवाहिता और उसके दो साल के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है, बल्कि आरोपी पति समेत आधा दर्जन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया है. 

इसके अलावा नामजद किए गए कुछ अन्य लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार और कई असलहे भी बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने अगवा की गई विवाहिता भदोही से बरामद किया, जबकि आरोपी अलग-अलग जगह से पकड़े गए हैं. यह सनसनीखेज वारदात प्रयागराज की हंडिया तहसील के बरौत कस्बे के पास स्थित पूरे गबई गांव की थी. यहां रहने वाले सुनील कुमार ने अपनी विधवा बहन सुषमा देवी की शादी साल 2020 में भदोही के रहने वाले मुकेश सोनी के साथ की थी. सुषमा के पहले पति की मौत एक सड़क हादसे में हो गई थी. मुकेश सोनी की भी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी. 

पति और उसके साथियों ने की थी मारपीट
सुनील कुमार के मुताबिक उसने शादी धूमधाम से की थी और अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था, लेकिन ज्यादा दहेज लाने की मांग को लेकर उसे लगातार ताना दिया जाता था. पति मुकेश सोनी और ससुराल के दूसरे लोग उसके साथ अक्सर मारपीट भी करते थे. आरोप है कि ससुराल वालों ने 15 अगस्त के दिन सुषमा के साथ मारपीट की और उसे घर से भगा दिया.

ससुराल से भगाए जाने के बाद सुषमा मायके में आकर रहने लगी. घटना के मुताबिक पति मुकेश सोनी परिवार के कई सदस्यों और अपने दोस्तों संग तीन गाड़ियों पर सवार होकर 17 अगस्त को दोपहर दो बजे ससुराल पहुंचा. मुकेश के साथ आए लोगों में से ज्यादा करने अपने चेहरे पर नकाब लगा रखा था. कुछ लोगों ने बंदूक चाकू व लाठी डंडे लिए हुए थे.

मुकेश और उसके साथ के लोगों ने ससुराल पहुंचते ही मारपीट शुरू कर दी. पत्नी सुषमा के बाल खींचते हुए उसे घर से बाहर निकाला और फिर सड़क पर घसीटते हुए कार में लाद लिया. इलाके के कुछ लोगों ने सुषमा को बचाना चाहा तो हमलावरों ने हथियार दिखाकर उन्हें चुप करा दिया. हमलावरों से घिरी सुषमा लगातार मदद के लिए चीख पुकार मचाती रही, लेकिन पति और दूसरे हमलावरो ने उसके साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया.

इस दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा. हमलावरों की संख्या तकरीबन डेढ़ दर्जन थी. कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जबकि घर में लगे सीसीटीवी में भी हैवानियत की घटना कैद हो गई. समाजवादी पार्टी ने भी इस घटना को एक्स पर पोस्ट कर योगी सरकार पर निशाना साधा था और यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे.

ये भी पढ़ें: UP Bypoll: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी ने तीन सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें लिस्ट

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Trust Meeting Live: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक जारी, 14 में से 9 सदस्य शामिल, UP के प्रमुख सचिव गृह ऑनलाइन जुड़े
Live: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक जारी, 14 में से 9 सदस्य शामिल, UP के प्रमुख सचिव गृह ऑनलाइन जुड़े
Pilibhit News: 'मिनी पंजाब' को बड़ी सौगात, टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस को जितिन प्रसाद ने दिखाई हरी झंडी
मिनी पंजाब' को बड़ी सौगात, टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस को जितिन प्रसाद ने दिखाई हरी झंडी
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू होने से ठीक पहले क्या 3 बजे का मुहूर्त दे रहा है बड़े प्रशासनिक फैसले का संकेत? आ गई बड़ी भविष्यवाणी
Ram Mandir Trust Meeting: क्या अयोध्या में होने जा रहा है कोई बड़ा फेरबदल?
यूपी का जलालाबाद अब परशुराम पुरी के नाम से जाना जाएगा, योगी कैबिनेट में हुआ फैसला
यूपी का जलालाबाद अब परशुराम पुरी के नाम से जाना जाएगा, योगी कैबिनेट में हुआ फैसला

वीडियोज

Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AICTE ने देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज और 950 से ज्यादा कोर्स किए बंद,जानें क्या है वजह?
AICTE ने देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज और 950 से ज्यादा कोर्स किए बंद,जानें क्या है वजह?
Embed widget