एक्सप्लोरर

UP Bypoll: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी ने तीन सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें लिस्ट

UP Politics: चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने यूपी की तीन विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने गाजियाबाद (सदर), मीरापुर और मझवां सीट से प्रत्याशी उतारे हैं.

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश की दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होना बाकी है लेकिन चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले ही राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी उतारने शुरू कर दिये हैं. बहुजन समाज पार्टी के बाद अब चंद्रशेखर आजाद की  पार्टी आजाद समाज पार्टी (ASP) ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. पार्टी की तरफ से रविवार 18 अगस्त को तीन गाजियाबाद (सदर) मुजफ्फरनगर (मीरापुर) और मिर्जापुर (मझवां) सीट से प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं. 

चंद्रशेखर आजादी पार्टी ने गाजियाबाद सीट सदर सीट से सतपाल चौधरी, मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से जाहिद हसन और मिर्जापुर की मझवां सीट से धीरज मौर्य को चुनाव मैदान में उतारा है. पार्टी तरफ से कहा गया है कि वह जल्द अन्य सात सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा करेगी. मझवां सीट से आसपा प्रत्याशी धीरज मौर्य कोन ब्लॉक के पुर्जागीर गांव के रहने वाले हैं. वह साल  2022 से आजाद समाज पार्टी जुड़कर कर रहे थे. वे वर्तमान में आजाद समाज पार्टी के जिला सचिव हैं.

बसपा ने दो सीटों पर उतारे प्रत्याशी
इधर, मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने अयोध्या की मिल्कीपुर और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. बसपा ने मिल्कीपुर से रामगोपाल कोरी और मीरापुर से शाह नजर को प्रत्याशी बनाया है.  यूपी में होने वाले उपचुनाव को लेकर बसपा और आजाद समाज पार्टी में काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. जहां बसपा ने लंबे समय बाद उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

वहीं लोकसभा चुनाव में जीत से गदगद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी ने उपचुनाव को लेकर कमर कस ली है.  बता दें कि जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें से पांच सीट सीसामऊ, कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर और कुंदरकी समाजवादी पार्टी के पास थी. वहीं फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर भारतीय जनता पार्टी के पास थी. जबकि मीरापुर सीट बीजेपी के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के पास थी.

(अनुज श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी की इस जगह पर भाई-बहन का जाना है वर्जित, मान्यताओं को जानकार चौंक जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर हमले के विरोध में सादगी से ईद मनाने की अपील, मौलाना फरंगी महली ने जताई असहमति
ईरान पर हमले के विरोध में सादगी से ईद मनाने की अपील, मौलाना फरंगी महली ने जताई असहमति
Gonda News : रेलवे में ट्रैक्टर अटैच कराने का झांसा देकर ठगी, अंतरराज्यीय गैंग के 4 शातिर गिरफ्तार
गोंडा: रेलवे में ट्रैक्टर अटैच कराने का झांसा देकर ठगी, अंतरराज्यीय गैंग के 4 शातिर गिरफ्तार
Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, 10 दिनों में 6.17 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, 10 दिनों में 6.17 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
UP के बहराइच में छात्र का दावा- UGC का विरोध करने पर जानलेवा हमला, पुलिस की थ्योरी कुछ और!
UP के बहराइच में छात्र का दावा- UGC का विरोध करने पर जानलेवा हमला, पुलिस की थ्योरी कुछ और!

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा CSK का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Lean Fatty Liver Disease: बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
Embed widget