एक्सप्लोरर

Prayagraj News: प्रयागराज हिंसा के आरोपियों पर रासुका के तहत होगी कार्रवाई! सख्त एक्शन की तैयारी में जुटा प्रशासन

Prayagraj Violence: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रयागराज की खुल्दाबाद और करेली थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है. आरोपियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई को सकती है.

Prayagraj Violence Case: प्रयागराज में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा मामले में आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की जा सकती है. प्रयागराज में जिला प्रशासन अटाला हिंसा की साजिश रचने वाले आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी कर रहा है. आरोपियों पर रासुका लगाने का यह आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है. सीएम के निर्देश के बाद प्रयागराज की खुल्दाबाद और करेली थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है. माना जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई को सकती है.  

एक जेल में बंद, दूसरा फरार 
जिले के डीएम से अनुमति मिलने के बाद रासुका लगाया जाएगा. हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद और एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम हिंसा के मुख्य आरोपी हैं, जिनके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी. वहीं जावेद मोहम्मद देवरिया की जेल में बंद है. जबकि मोहम्मद शाह आलम अभी फरार चल रहा है. कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है. शाह आलम पर 25 हजार का पुलिस ने इनाम भी घोषित किया हुआ है.

Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अनुमान, इन जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट, स्कूल बंद

10 जून को हुई थी हिंसा
10 जून को बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की एक टिप्पणी के विरोध में प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद हिंसक आंदोलन हुआ था जिसमें भीड़ ने जमकर पत्थरबाजी और तोड़-फोड़ की थी. इस पथराव के दौरान प्रयागराज के एडीजी की गाड़ी पर भी पथराव हुआ था. इस दौरान उनका गनर घायल हो गया था. ऐसे हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे. अटाला हिंसा के आरोपियों की तलाश अभी भी पुलिस को है और अटाला हिंसा मामले पर शाह आलम आरोपी है और उस पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया था.

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन क्यों करेंगे शिवपाल सिंह यादव? खुद बताई ये वजह  

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget