एक्सप्लोरर

Prayagraj News: लेवाना होटल में आग के बाद चेकिंग अभियान में जुटा फायर डिपार्टमेंट, 60 से ज्यादा होटलों को नोटिस जारी

UP News: प्रयागराज में चार दिनों के अभियान में अब तक 60 से ज्यादा होटलों और गेस्ट हाउसों को नोटिस भेजा जा चुका है. फायर डिपार्टमेंट टीम होटलों में जाकर स्टाफ को ट्रेनिंग भी दे रही है.

Uttar Pradesh News: लखनऊ के लेवाना होटल में हुए अग्निकांड (Hotel Levana fire) की घटना के बाद पूरे यूपी में इन दिनों होटलों समेत दूसरे प्रमुख स्थानों पर आग बुझाने के इंतजामों को परखा जा रहा है. इसी कड़ी में संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी फायर डिपार्टमेंट (Fire Department) ने दूसरे सरकारी महकमों के साथ मिलकर होटलों में चेकिंग अभियान चलाया. फायर डिपार्टमेंट ने प्रयागराज में चौथे दिन भी तकरीबन एक दर्जन होटलों को आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने पर नोटिस जारी किया गया. 

60 से ज्यादा होटलों को नोटिस
प्रयागराज में चार दिनों के अभियान में अब तक साठ से ज्यादा होटलों और गेस्ट हाउसों को नोटिस भेजा जा चुका है. इसके साथ ही फायर डिपार्टमेंट की टीम होटलों में जाकर वहां के स्टाफ को ट्रेनिंग भी दे रही है. होटलों के स्टाफ को मॉक ड्रिल के जरिए ट्रेनिंग दी जा रही है और इंतजामों को परखा जा रहा है. यह पूरी कवायद जिले के चीफ फायर ऑफिसर डॉ राजीव पांडेय की अगुवाई में की जा रही है.
Prayagraj News: लेवाना होटल में आग के बाद चेकिंग अभियान में जुटा फायर डिपार्टमेंट, 60 से ज्यादा होटलों को नोटिस जारी

Prayagraj News: देश के पूर्व चीफ जस्टिस केएन सिंह का निधन, सिर्फ 17 दिनों का था कार्यकाल

बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं
विशेष टीम ने प्रयागराज में हाईकोर्ट के आसपास के होटलों में चेकिंग अभियान चलाया. इन जगहों पर आग बुझाने के उपकरणों को चलवाकर देखा गया. इसके साथ ही होटलों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया. प्रयागराज में अब तक तकरीबन 100 होटलों में चेकिंग की गई है. इनमें से 60 होटलों में हालात बहुत ही खराब पाए गए हैं. इन सभी होटलों को नोटिस जारी किया गया है. साफ है कि प्रयागराज में साठ फीसदी से ज्यादा होटलों में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं.

सीएफओ ने इसपर क्या कहा
चीफ फायर ऑफिसर (सीएफओ) डा० राजीव पांडेय के मुताबिक यह अभियान अभी एक हफ्ते तक लगातार जारी रहेगा. इसमें पहले चरण में नोटिस दी जा रही है. नोटिस का जवाब नहीं देने और उचित कदम नहीं उठाए जाने पर इन होटलों और दूसरी इमारतों को सील किया जाएगा. उनके मुताबिक यह अभियान सीएम योगी आदित्यनाथ के विशेष निर्देश पर चलाया जा रहा है. 

UP MLA Salary: यूपी में विधायकों को हर महीने मिलती है इतनी सैलरी, सुविधाएं जानकर चौंक जाएंगे आप

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
Bhadohi News: 'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील
'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget