एक्सप्लोरर

Allahabad University Fees: फीस बढ़ोतरी पर बेनतीजा रही बातचीत, बैठक के बाद कैमरा देख भागते नजर आए जिम्मेदार

Allahabad University News: छात्र और यूनिवर्सिटी प्रशासन अपनी-अपनी जिद पर अड़े रहे. यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से कहा गया कि छात्रों ने जो बातें रखी हैं वह वाइस चांसलर को बताई जाएंगी.

Allahabad University News: चार गुना फीस बढ़ोतरी को लेकर यूपी (Uttar Pradesh) की इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छिड़ा विवाद फिलहाल खत्म नहीं हो सका है. इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन और छात्रों के बीच तकरीबन ढाई घंटे तक बातचीत जरूर हुई, लेकिन यह बातचीत पूरी तरह बेनतीजा साबित हुई. बैठक  के बाद जमकर हंगामा और छात्रों और चीफ प्रॉक्टर में तीखी नोकझोंक हुई. इतना ही नहीं बैठक खत्म होने के बाद छात्रों ने तो अपनी बातें रखी लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन के लोग मीडिया के कैमरों को देखकर भागते हुए नजर आए.

अपनी-अपनी जिद पर अड़े
बातचीत के दौरान छात्र और यूनिवर्सिटी प्रशासन अपनी-अपनी जिद पर अड़े रहे. हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से यह जरूर कहा गया कि छात्रों ने जो बातें रखी हैं वह वाइस चांसलर को बताई जाएंगी और अब इस मामले में अंतिम फैसला वाइस चांसलर को ही करना होगा. अहम सवाल यह है कि जब एक महीने से ज्यादा के वक्त से यूनिवर्सिटी में हंगामा मचा हुआ है तो ऐसे में बातचीत करने के लिए खुद वाइस चांसलर बैठक में क्यों नहीं आईं. उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को क्यों भेजा और जो प्रतिनिधि वाइस चांसलर की तरफ से आए थे, वह कोई फैसला क्यों नहीं ले सके.

UP Politics: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक अखिलेश यादव और जयंत चौधरी को देंगे समर्थन! कहा- 'मदद जरूर करूंगा'

छात्रों का आंदोलन जारी
गौरतलब है कि चार गुना फीस बढ़ोतरी के विरोध में इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. जिला और पुलिस प्रशासन के दखल पर यूनिवर्सिटी प्रशासन आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ बातचीत को तैयार हुआ. हालांकि छात्रों की तरफ से दिए गए तमाम नामों को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रिजेक्ट कर दिया और सिर्फ 20 छात्रों को ही बैठक में शामिल होने को कहा. इस बैठक में जिला और पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए.

बैठक में नहीं निकला नतीजा
बैठक दोपहर 3:00 बजे से शुरू होकर शाम करीब 5:30 बजे तक चली. हालांकि ढाई घंटे तक चली बैठक में कोई फैसला नहीं हो सका. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फीस बढ़ाने की अपनी दलीलें गिनाई तो वहीं छात्रों की तरफ से बढ़ी हुई फीस वापस लिए जाने, छात्रसंघ बहाल किए जाने और छात्रों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लिए जाने की बात कही गई. दोनों पक्ष अपने-अपने एजेंडे पर कायम रहे. इस वजह से इस बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल सका.

छात्रों ने किया हंगामा
बैठक बेनतीजा होने से बाहर निकलकर छात्रों ने हंगामा भी किया. छात्रों की तरफ से कहा गया कि जब यूनिवर्सिटी प्रशासन को अड़ियल रवैया ही अपनाना है तो फिर बातचीत क्यों की गई. कुछ छात्रों की चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार से तीखी नोकझोंक भी हुई. हालांकि पुलिस और प्रशासन के लोगों ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया और चीफ प्रॉक्टर समेत यूनिवर्सिटी के दूसरे दिन जिम्मेदार लोगों को दूसरे रास्तों से बाहर निकाला.  

प्रशासन ने नहीं की मीडिया से बात
बैठक खत्म होने के बाद छात्रों ने मीडिया को बातचीत विफल होने की जानकारी दी लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन के लोगों ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. मीडिया ने जब उनसे बैठक के बारे में जानना चाहा तो वाइस चांसलर के सलाहकार प्रोफेसर मनमोहन कृष्ण से लेकर वीसी की प्रतिनिधि प्रोफेसर अनामिका अग्रवाल और चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार से लेकर रजिस्टर एन के शुक्ला तक बचते और भागते हुए नजर आए. सवाल करने पर किसी ने अपने मुंह पर उंगली रख ली तो कोई दौड़कर पीछे भागता हुआ और कोई गाड़ी में बैठ कर रफू चक्कर होता हुआ दिखाई दिया. सवाल यह है कि आखिरकार यूनिवर्सिटी के जिम्मेदार लोगों को ऐसा कौन सा डर सता रहा था जिसकी वजह से वे इस तरह भागते हुए दिखाई दिए. 

Pauri Bus Accident Update: पौड़ी गढ़वाल बस हादसे में अब तक 25 की मौत, SDRF ने रातों -रात 21 लोगों को बचाया

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget