एक्सप्लोरर

Prayagraj News: बस एक फोन कॉल और गहरे पानी में भी दी जाएगी मदद, जानें क्या है यूपी पुलिस की ये खास पहल

UP News: इसके तहत इमरजेंसी मदद की जरूरत पड़ने पर एक फोन कॉल काफी होगा. डायल 112 की इमरजेंसी सेवाओं को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने माघ मेले में तत्काल प्रभाव से शुरू करा दिया है.

UP Police: योगी आदित्यनाथ राज में यूपी पुलिस ने एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया है. पुलिस की इमरजेंसी सेवाएं अब गहरे जल में भी जरूरतमंदों को मुहैया रहेंगी. डायल 112 की इमरजेंसी सेवाओं को जल में मुहैया कराने की पहल एडीजी नीरा रावत ने माघ मेले में शुरू की. संगम नगरी प्रयागराज अकेले यूपी ही नहीं, बल्कि देश का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां पुलिस की इमरजेंसी सेवाएं लोगों को गहरे जल में भी मिल रही है. माघ मेले में देश भर से श्रद्धालु गंगा और यमुना के तट पर पहुंचते हैं. गहरे पानी में इमरजेंसी मदद की जरूरत पड़ने पर एक फोन कॉल काफी होगा.

एक फोन कॉल पर जल में इमरजेंसी सेवाएं

यूपी पुलिस की इमरजेंसी सेवाएं चंद लम्हों में जरूरतमंदों को मदद के लिए मुहैया हो जाएंगी. डायल 112 की प्रभारी अपर पुलिस महानिदेशक नीरा रावत की पहल पर प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने माघ मेले में जल में भी इमरजेंसी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से शुरू करा दिया है. संगम क्षेत्र में जल पुलिस के साथ डायल 112 की दो नावें अलग से लगा दी गई हैं. इन नावों पर जल पुलिस के जवान और गोताखोर तैनात किए गए हैं. दोनों नाव चौबीसों घंटे संगम क्षेत्र में गश्त करने लगी हैं.

यूपी पुलिस ने स्थापित किया नया कीर्तिमान

नावों पर ड्यूटी कर रहे जवान सूचना आते ही जरूरतमंद को पानी में तुरंत इमरजेंसी मदद मुहैया कराएंगे. जल में रहने की वजह से टीम जरूरतमंद तक सिर्फ चंद पलों में ही पहुंच जाएंगी. प्रयागराज में संगम की रेती पर माघ का मेला लगा हुआ है. अगले दो हफ्तों में मौनी अमावस्या, अचला सप्तमी, बसंत पंचमी और माघ पूर्णिमा के महत्वपूर्ण स्नान पर्व हैं. इस अवधि में तकरीबन तीन करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है.

सभी श्रद्धालु त्रिवेणी की पवित्र धारा में आस्था की डुबकी भी लगाएंगे. गंगा और यमुना में स्नान के दौरान अनहोनी को रोकने की कवायद की गई है. जल में उतरे श्रद्धालुओं को यूपी पुलिस की तत्काल मदद पहुंचाने के लिए डायल 112 की प्रभारी एडीजी नीरा रावत ने इमरजेंसी सेवाएं शुरू कराई हैं. एडीजी नीरा रावत ने बताया कि यूपी पुलिस की पहल से माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को न सिर्फ मदद मिलेगी, बल्कि जिंदगी की भी सुरक्षा होगी और देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु सुखद अनुभूति के साथ वापस जाएंगे.

इससे देश भर में यूपी पुलिस की एक अलग छवि भी लोगों के बीच सामने आएगी. अफसरों ने बताया कि यूपी सरकार माघ मेले को अगले साल महाकुंभ का रिहर्सल के तौर पर आयोजित कर रही है. इसी के मद्देनजर तमाम नए प्रयोग किए जा रहे हैं. अफसरों के मुताबिक एडीजी नीरा रावत की पहल पर इमरजेंसी सेवा जल में शुरू कराई गई है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर इस बार माघ मेले में कई दूसरे प्रयोग भी किए जा रहे हैं. 

Lok Sabha Election 2024: जयंत चौधरी के सामने विरासत बचाने की बड़ी चुनौती, जानें- बीजेपी के साथ जाने की 5 वजह?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget