एक्सप्लोरर

Prayagraj: लॉकडाउन में शराब की दुकानों को खोलकर मुश्किल में घिरी यूपी सरकार, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

लॉकडाउन में शराब की दुकानों को खोलकर यूपी सरकार मुश्किल में घिर गई है। इसको लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। लॉकडाउन की बंदिशों के बीच यूपी में शराब की दुकानों को खोले जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी कर उससे जवाब तलब कर लिया है। अदालत ने यूपी सरकार से यह बताने को कहा है कि लॉकडाउन में जब लोगों के घरों से बाहर निकलने पर रोक है और सरकार सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कह रही है, तो फिर शराब की दुकानों को कैसे खोला गया है।

अदालत ने यह भी बताने को कहा है कि क्यों न शराब की दुकानों को लॉकडाउन रहने तक बंद रखे जाने के आदेश दिए जाएं और क्या सरकार के पास ऑनलाइन बिक्री कराकर होम डिलेवरी की भी कोई योजना है। यूपी सरकार को इन सभी बिंदुओं पर पांच दिनों में अपना जवाब देना होगा। चीफ जस्टिस गोविन्द माथुर और जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा की डिवीजन बेंच इस मामले में अब 12 मई को फिर से सुनवाई करेगी।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट के वकील और सोशल एक्टिविस्ट सुनील चौधरी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक अर्जी दाखिल कर शराब की दुकानों को खोले जाने के फैसले पर रोक लगाए जाने और शराब की बिक्री ज़रूरी होने की सूरत में दुकानों से शराब बेचे जाने के बजाय ऑनलाइन बिक्री कराकर होम डिलेवरी कराए जाने की मांग की थी। अपनी इस मांग के लिए उन्होंने उन मीडिया रिपोर्ट्स को आधार बनाया थाजिसमें शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ने और साथ ही दुकानों तक पहुंचने के लिए लॉकडाउन तोड़ने की खबरें शामिल थीं। सुनील चौधरी ने यह भी मांग की थी कि जिन लोगों ने शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कियाउनकी पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएं। सुनील की अर्जी को हाईकोर्ट ने पीआईएल यानी याचिका के तौर पर सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया था।

 यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को घेरा- बोले, कोरोना संकट में उत्तराखंड में जनता भगवान भरोसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget