एक्सप्लोरर

उमेश पाल की हत्या का आरोपित गुड्डू मुस्लिम कहां है? पुलिस खाली हाथ, अब कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

Prayagraj News:उमेश पाल हत्याकांड में शामिल गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान बिहारी अतीक अहमद के आईएस-227 गैंग के सक्रिय सदस्य थे. इन तीनों पर पुलिस ने 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है.

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में नया मोड़ आया है. गैंगस्टर कोर्ट ने इस सनसनीखेज शूटआउट के तीन मुख्य फरार आरोपियों गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान बिहारी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है. पुलिस ने इन तीनों फरार शूटरों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है, लेकिन डेढ़ साल बाद भी ये आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. तीनों पर पांच-पांच लाख का ईनाम भी पुलिस ने घोषित कर रखा है.

यहां बता दें कि 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के थाना धूमनगंज क्षेत्र में सुलेम सराय के पास एडवोकेट उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनरों राघवेंद्र सिंह और संदीप निषाद की बम और गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. यह घटना उमेश पाल के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा रहा था कि गुड्डू मुस्लिम ने उमेश पाल और उनके एक गनर पर बम फेंके, जबकि साबिर और अरमान बिहारी ने दूसरे गनर संदीप निषाद पर राइफल और पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. इस घटना ने यूपी पुलिस को खुला चैलेन्ज दे दिया था.

तीनों आरोपी पुलिस से अब तक दूर

घटना के बाद से पुलिस इन तक पहुंच नहीं पाई है. उमेश पाल हत्याकांड में शामिल गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान बिहारी अतीक अहमद के आईएस-227 गैंग के सक्रिय सदस्य थे. इन तीनों पर यूपी पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. पुलिस ने 14 राज्यों में इनकी तलाश की और 7 राज्यों में हुक्म तहरीरी जारी किया, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. तीनों शूटर पुलिस के लिए अबूझ पहेली बने हुए हैं.

पुलिस अभी तक इन तीन आरोपियों को पकड़ भले ही न पाई हो, लेकिन अब प्रयागराज पुलिस ने हाल ही में गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान बिहारी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. पुलिस ने चार्जशीट में इन तीनों को ही उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य कर्ता-धर्ता बताया है. पुलिस के मुताबिक अरमान बाइक चलाकर गुड्डू मुस्लिम को घटनास्थल पर लाया था, जिसके बाद गुड्डू ने बम फेंके और साबिर ने राइफल से गोलियां चलाईं.

अतीक गैंग से जुड़ा है मामला

उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का नाम सामने आया था. खुद उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने अतीक, अशरफ, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन, बेटे असद और शूटरों अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था.  इस मामले में अतीक अहमद, अशरफ, असद और अन्य तीन आरोपी मारे जा चुके हैं, जबकि शाइस्ता परवीन और तीनों शूटर अब भी फरार हैं.

यूपी पुलिस की चुनौती

इन तीनों फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस और एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गुजरात जैसे राज्यों में छापेमारी की, लेकिन इनका कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस ने अब इनके मददगारों की भी तलाश तेज कर दी है, जबकि उसमें भी पुलिस के हाथ खाली ही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget