एक्सप्लोरर

प्रयागराज में डबल मर्डर और सुसाइड से सनसनी, मासूम बेटियों को चाकुओं से गोदकर पिता ने की खुदकुशी

Prayagraj News: प्रयागराज शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के रम्मन का पूरा इलाके में तीस साल का मनीष प्रजापति अपनी पत्नी, पांच साल की बेटी नैंसी और तीन साल की खुशबू के साथ रहता था.

Prayagraj Murder: संगम नगरी प्रयागराज में हुई सनसनीखेज वारदात में एक युवक ने अपनी दो मासूम बेटियों की चाकुओं से गोदकर हत्या किए जाने के बाद फांसी का फंदा लगाकर खुद अपनी भी जान दे दी. एक साथ तीन मौतों से कोहराम मचा हुआ है. दिल दहला देने वाली यह वारदात धूमनगंज थाना क्षेत्र के रम्मन का पुरवा इलाके में दोपहर के वक्त हुई. घरों में पेंटिंग का काम करने वाले युवक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रयागराज शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के रम्मन का पूरा इलाके में तीस साल का मनीष प्रजापति अपनी पत्नी, पांच साल की बेटी नैंसी और तीन साल की खुशबू के साथ रहता था. वह पेंटिंग यानी घरों में पुताई का काम करता था. मनीष उर्फ लल्ला आज भी सुबह अपने काम पर निकल गया. दोपहर को उसने पत्नी को फोन किया तो उसने बाजार में होने की बात कही. इस बीच मनीष घर पहुंचा और उसने चाकुओं के ताबड़तोड़ हमले से दोनों बेटियों को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली.

 कमरे में फैला हुआ था काफी खून 

दोपहर के वक्त जब दूध वाला घर पहुंचा तो उसने खिड़की से दोनों बेटियों के खून सने शव देखे. चीख पुकार मची तो पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो घर में एक साथ तीन लाशें पड़ी हुईं थी. कमरे में काफी खून फैला हुआ था और एक चाकू भी पड़ा हुआ था. पुलिस के बड़े अधिकारी भी फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे. मौके से कोई नोट नहीं मिला हुआ है. मनीष प्रजापति की पत्नी पूरा परिवार बिखरने के बाद से बदहवास है और कुछ भी बोल सकने की हालत में नहीं है.

पारिवारिक कलह की है आशंका

मनीष प्रजापति ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, फिलहाल इस बारे में कुछ भी साफ़ नहीं हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी या फिर पारिवारिक कलह के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. बहरहाल एक साथ तीन मौतों से इलाके में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस कई एंगल से मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस परिवार के मोबाइल फोंस के काल डिटेल्स के जरिये भी राज तलाशने में लगी हुई है. मौके पर पहुंचे एडिशनल कमिश्नर एन कोलांची और डीसीपी सिटी दीपक भूकर के मुताबिक शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया गया है. इसके अलावा परिवार वालों के बयान के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी.

वंदे भारत ट्रेन को चलाने को लेकर आपस में भिड़े लोको पायलट, सामने आया वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिलिमिटेशन और FCRA बिल पर सपा करेगी सरकार का समर्थन? अखिलेश यादव क्लियर किया स्टैंड
डिलिमिटेशन और FCRA बिल पर सपा करेगी सरकार का समर्थन? अखिलेश यादव क्लियर किया स्टैंड
Moradabad Kanwar Yatra 2026: मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
CM योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ को बताया समरसता का महापर्व, प्रदेशवासियों से की खास अपील
CM योगी ने कांवड़ को बताया समरसता का महापर्व, प्रदेशवासियों से की खास अपील
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget